फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FIA arrests prominent human rights activist Sarim Burney of Pakistan as US accused human trafficking

Pakistan: पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता को एफआईए ने पकड़ा, अमेरिका ने मानव तस्करी का लगाया है आरोप

Wed, 05 Jun 2024 04:27 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरीम बर्नी पर आरोप है कि उसने 25 से अधिक बच्चों की तस्करी करके अमेरिका भेजे हैं और अवैध रूप से बच्चों को वहां गोद दिलवाया है।

विज्ञापन
FIA arrests prominent human rights activist Sarim Burney of Pakistan as US accused human trafficking
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की सर्वोच्च जांच एजेंसी ने पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता सरीम बर्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बर्नी की गिरफ्तारी अमेरिकी सरकार की शिकायत के आधार पर की गई है। उस पर मानव तस्करी के आरोप हैं। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की मानव तस्करी विरोधी टीम ने बर्नी को अमेरिका से कराची हवाईअड्डे पर लैंड करते ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बर्नी पर आरोप है कि उसने 25 से अधिक बच्चों की तस्करी करके अमेरिका भेजे हैं और अवैध रूप से बच्चों को वहां गोद दिलवाया है। गिरफ्तारी के कुछ समय पहले से एफआईए बर्नी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। बर्नी वेलफेयर ट्रस्ट इंटरनेशनल चलाता है। यह एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है। ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, वे उत्पीड़ित और कम सुविधा प्राप्त आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ट्रस्ट बाल शोषण, उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, मानवाधिकारों के उल्लंघन, श्रमिक मुआवजा अधिकारों सहित अन्य गंभीर अपराधों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करता है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed