फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Federal judge blocks Trump from dismantling Consumer Financial Protection Bureau

US: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को झटका, कोर्ट ने उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी को खत्म करने पर लगाई रोक

Sat, 29 Mar 2025 04:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Mar 2025 04:27 AM IST
सार

US: अमेरिकी जज ने ट्रंप प्रशासन को उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो (सीएफपीबी) को बंद करने से रोका। यह एजेंसी उपभोक्ताओं को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए बनी थी। कोर्ट के अंतिम फैसले तक इसे खत्म नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Federal judge blocks Trump from dismantling Consumer Financial Protection Bureau
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के एक जज ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो (सीएफपीबी) को बंद करने से रोक दिया है। यह एजेंसी उपभोक्ताओं को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए बनाई गई थी। ट्रंप प्रशासन इसे पूरी तरह से बंधन करने की योजना बना रहा था। 

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट जज एमी बर्मेन जैक्सन ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया, जिससे यह एजेंसी तब तक बनी रहेगी, जब तक मुकदमे पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता। जज ने कहा कि कोर्ट इस एजेंसी को बंद होने से बचाने के लिए कार्रवाई कर सकती है और उसे कदम उठाना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जेडी वेंस बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा में डेनमार्क ने किया कम निवेश, जनता इससे बेहतर की हकदार
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरवरी को रोहित चोपड़ा को सीएफपीबी के निदेशक के पद से हटा दिया था। इसके बाद एजेंसी को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई और कर्मचारियों को काम रोकने के आदेश मिले। 10 मार्च को जब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई तो मुख्य संचालन अधिकारी एडम मार्टिनेज ने बताया था कि एजेंसी बंद होने की स्थिति में हैं और ट्रंप के आदेश के बाद वहां अफरातफरी मची हुई है। 


चोपडा को बर्खास्त करने के बाद उनकी जगह नया अस्थायी निदेशक नियुक्त किया गया, जिन्होंने सभी संचालनों को रोक दिया और सौ मिलियन डॉलर के अनुबंधों को रद्द कर दिया और 70 कर्मचारियों को निकाल दिया। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, कहा- हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त, वे बहुत स्मार्ट

मार्टिनेज ने बताया कि अब एजेंसी के मौजूदा अधिकारी ज्यादा अनुशासित तरीके से काम कर रहे हैं। पिछले महीने एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग के प्रतिनिधि जब सीएफपीबी मुख्यालय पहुंचे थे, तब हालात सही नहीं थे। सीएफपीबी उपभोक्ताओं को वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रामक प्रथाओं से बचाने के लिए काम करता है। इसे 2008 की आर्थिक मंदी के बाद अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने बनाया था। यह उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करता है और बैंकों की जांच कर छात्र ऋण लेने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed