फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump praised PM Modi amidst tariff talks, said- we have always been very good friends

Trump-Modi: ट्रंप ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, कहा- हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त, वे बहुत स्मार्ट

Sat, 29 Mar 2025 01:29 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 29 Mar 2025 01:29 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को बेहद होशियार करार देते हुए कहा कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।  

विज्ञापन
Donald Trump praised PM Modi amidst tariff talks, said- we have always been very good friends
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चल रही बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे उम्मीद है कि टैरिफ वार्ता सफल रहेगी। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की हो। वे पहले भी ऐसा करते रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को महान नेता और खुद से बेहतर वार्ताकार बताया था। 

विज्ञापन


 

Donald Trump praised PM Modi amidst tariff talks, said- we have always been very good friends
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

टैरिफ वार्ता के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया स्मार्ट
भारत-अमेरिका टैरिफ वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे।  हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। 

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने आगे कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। वे (पीएम मोदी) बहुत होशियार हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री है। 


इसे भी पढ़ें- PM Modi Podcast: पीएम मोदी ने दोस्ती याद दिला सराहा तो गदगद हुए ट्रंप, सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया पॉडकास्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Donald Trump praised PM Modi amidst tariff talks, said- we have always been very good friends
पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने की थी ट्रंप की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया था शेयर
इससे पहले हाल ही में अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ की थी। पॉडकास्ट में  पीएम मोदी ने ट्रंप को अपना दोस्त बताया था और उन्हें एक साहसिक शख्सियत करार दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी और ट्रंप की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है, क्योंकि दोनों अपने-अपने देशों को पहले रखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका आपसी विश्वास तब भी कायम रहा, जब रिपब्लिकन नेता जो बाइडन राष्ट्रपति थे। मोदी ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच परस्पर विश्वास का रिश्ता है। वे बेहतर तरीके से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं, क्योंकि वे हर चीज से ऊपर अपने राष्ट्रीय हितों को रखने में विश्वास करते हैं।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट शेयर भी किया था।  


इसे भी पढ़ें- आर्थिकी: टैरिफ वार से भले ही बढ़ी है मंदी की आशंका, लेकिन एक्सपीरियंस इकनॉमी बना रही कारोबार के नए ट्रेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed