फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vance accuses Denmark of uninvesting in Greenland as Trump presses for US takeover of island

Greenland: जेडी वेंस बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा में डेनमार्क ने किया कम निवेश, जनता इससे बेहतर की हकदार

Sat, 29 Mar 2025 02:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नूक (ग्रीनलैंड)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नूक (ग्रीनलैंड) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Mar 2025 02:12 AM IST
सार

Greenland: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने डेनमार्क पर ग्रीनलैंड की सुरक्षा में निवेश न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आखिरकार ग्रीनलैंड को स्वतंत्र होकर अमेरिका के साथ साझेदारी करनी पड़ेगी। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
Vance accuses Denmark of uninvesting in Greenland as Trump presses for US takeover of island
जे.डी.वेंस। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/उप राष्ट्रपति जेडी वेंस

विस्तार

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को डेनमार्क पर आरोप लगाया कि वह ग्रीन की सुरक्षा में 'कम निवेश' कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर डेनमार्क को अपना दृष्टिकोण बदलना चाहिए। वेंस का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

 
वेंस ने यह बयान उस समय दिया, जब वे खनिज संसाधनों से भरपूर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्रीनलैंड में पिटुफिक अंतरिक्ष बेस पर अमेरिकी सैनिकों से मिलने पहुंचे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'डेनमार्क के लिए हमारा संदेश साफ है- आपने ग्रीनलैंड के लोगों के लिए अच्छा काम नहीं किया है। आपने ग्रीनलैंड के लोगों और इसकी सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त निवेश हीं किया है। यह खूबसूरत भूमि और इसके अद्भुत लोग इससे बेहतर के हकदार हैं। यह स्थिति अब बदलनी होगी।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, कहा- हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त, वे बहुत होशियार
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमेरिका के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं'
उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका के पास ग्रीनलैंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने ग्रीनलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्र होने के लिए प्रोत्साहित किया। वेंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे (ग्रीनलैंड के लोग) आखिरकार अमेरिका के साथ साझेदारी करेंगे।' उन्होंने कहा, 'हम उनकी सुरक्षा को और मजबूत बना सकते हैं, बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं और उनका आर्थिक विकास भी तेज कर सकते हैं।' 


तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति
वेंस अपनी पत्नी और अमेरिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को ग्रीनलैंड में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहुंचे। पहले यह दौरा तीन दिवसीय था, लेकिन ग्रीनलैंड औ डेनमार्क के लोगों की नाराजगी के बाद इसे छोटा कर दिया गया, क्योंकि उनकी सहमति के बिना यात्रा कार्यक्रम तैयार किया गया था। सैन्य अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद वेंस ने वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी पत्नी और सैनिकों के साथ दोपहर का भोजन किया और कहा कि राष्ट्रपि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आर्कटिक की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। 



ये भी पढ़ें: यूनुस ने जल प्रबंधन के लिए चीन से मांगा 50 साल का मास्टर प्लान, समुद्री सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश

वेंस ने सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली
वेंस के साथ अन्य अमेरिकी अधिकारियों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज, उर्जा मंत्री क्रिस राइट और यूटा के सीनेटर माइक ली शामिल थे। उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। दोपहर के भोजन के बाद वेंस ने सैनिकों से कहा, 'यह एक बड़ा मुद्दा है और आने वाले दशकों में और भी महत्वपूर्ण होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि वह ग्रीन लैंड का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी उप राष्ट्रपति हैं।' 

ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर फिर दिया बयान
इस बीच, अमेरिका और डेनमार्क के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं, क्योंकि ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका को किसी न किसी रूप में ग्रीनलैंड पर नियंत्रण रखना चाहिए। वॉशिंगटन में ट्रंप ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है। ट्रंप ने कहा, ग्रीनलैंड विश्व शांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि डेनमार्क और यूरोपीय संघ इस बात को समझते हैं। अगर वे नहीं समझते, तो हमें उन्हें समझाना होगा। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed