{"_id":"66a47361a595e907870815b7","slug":"fbi-says-trump-was-indeed-struck-by-bullet-during-assassination-attempt-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump Attack: FBI ने भी माना, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के दाहिने कान के पास लगी थी गोली, हत्या की हुई थी कोशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump Attack: FBI ने भी माना, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के दाहिने कान के पास लगी थी गोली, हत्या की हुई थी कोशिश
Sat, 27 Jul 2024 09:41 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:41 AM IST
सार
13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। बाद में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की जवाबी कार्रवाई में हमलावर क्रुक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया गया था
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में हुई गोलीबारी के दौरान उनके दाहिने कान के पास गोली लगी थी। घटना की जांच कर रही एफबीआई ने माना कि उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। इससे पहले एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने ट्रंप के दाहिने कान के पास गोली लगने की बात से इन्कार किया था। उन्होंने मामले की जांच की बात कही थी।
विज्ञापन
13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। बाद में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की जवाबी कार्रवाई में हमलावर क्रुक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया गया था। एफबीआई ने घटना को हत्या का प्रयास तो बताया, लेकिन हमलावर का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका। इसके अलावा एफबीआई ओर से ट्रंप के दाहिने कान के पास गोली लगने को लेकर जांच की बात कही थी। इसलिए मौके पर मिले गोलियों के टुकड़े की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को व्हाइट हाउस में चिकित्सक रह चुके टेक्सास के रोनी जैक्सन ने कहा कि ट्रंप के दाहिने कान में गोली लगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मेमो जारी करते हुए लिखा कि ट्रंप के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। जैक्सन ने यह भी लिखा कि राइफल से कई राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्होंने बटलर मेमोरियल अस्पताल, जहां गोली लगने के बाद ट्रंप का इलाज हुआ था, के रिकॉर्ड की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ट्रंप को सही उपचार दिया गया। उनके घाव तेजी से ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
जैक्सन मेमो जारी होने के बाद न्यायिक जांच कमेटी को एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने बयान दिया। उन्होंने भी कहा कि ट्रंप के कान के पास गोली लगी थी। हालांकि यह छर्रे भी हो सकते हैं। इस बारे में ट्रंप से भी पूछताछ की गई है। एफबीआई ने कहा कि गोलीबारी की जांच की जा रही है। गोलियों के टुकड़ों को इकट्ठा किया गया है।
पूर्व राष्ट्रपति ने एफबीआई पर उठाए सवाल
वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एफबीआई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका के लोगों को अब एफबीआई पर भरोसा नहीं है। क्रिस्टोफर रे को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने पहले राष्ट्रपति बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर भी झूठ बोला था। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे कान पर गोली लगने का ही घाव था। वहां न तो कोई जांच के टुकड़े थे और न ही कोई छर्रा था।