Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us-national-security-agency-nsa-classified-network-outage-routine-maintenance

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का गोपनीय नेटवर्क ठप: नियमित रखरखाव के दौरान आई तकनीकी खराबी, किसने क्या कहा?

Wed, 18 Nov 2026 01:53 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 01:53 AM IST
सार

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का गोपनीय आंतरिक संचार नेटवर्क मंगलवार को कुछ समय के लिए ठप हो गया। इस नेटवर्क का इस्तेमाल एजेंसी के कर्मचारी गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए करते हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित नियमित रखरखाव और सिस्टम पैचिंग के दौरान तकनीकी समस्या आई।

विज्ञापन
us-national-security-agency-nsa-classified-network-outage-routine-maintenance
नियमित पैचिंग के दौरान हुई समस्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का गोपनीय आंतरिक संचार नेटवर्क मंगलवार को तकनीकी समस्या के कारण ऑफलाइन हो गया। इस नेटवर्क का इस्तेमाल एजेंसी के कर्मचारी गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए करते हैं।
विज्ञापन


एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस समस्या से एनएसएनेट (NSANet) प्रभावित हुआ। यह एजेंसी का क्लासिफाइड यानी गोपनीय आंतरिक नेटवर्क है।
विज्ञापन


नियमित रखरखाव के दौरान आई तकनीकी खराबी
एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि निर्धारित नियमित रखरखाव के दौरान एनएसए के सिस्टम में अस्थायी व्यवधान आया था। अधिकारी ने कहा कि कुछ आंतरिक सिस्टम प्रभावित हुए, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण क्षमताएं पूरी तरह चालू रहीं। अधिकारी के मुताबिक, देश की सुरक्षा करने की एजेंसी की क्षमता पर इस समस्या का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यह समस्या नियमित सिस्टम पैचिंग के दौरान हुई। इस मामले पर जानकारी देने वाले तीनों लोगों ने सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर जानकारी दी।

एक सप्ताह में कई अहम सिस्टम प्रभावित
एनएसए के नेटवर्क में आया यह व्यवधान पिछले एक सप्ताह के दौरान अमेरिका में सरकारी और निजी क्षेत्र के महत्वपूर्ण सिस्टम में सामने आई तकनीकी समस्याओं की कड़ी में नया मामला है। इससे पहले शुक्रवार को सिस्टम पर अत्यधिक लोड पड़ने के कारण अमेरिका में हवाई यातायात को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था।

वहीं, सोमवार को जेपी मॉर्गन चेस में तकनीकी समस्या आई थी, जिसका असर वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी अन्य सेवाओं पर भी पड़ा। इसके अलावा यूनाइटेड एयरलाइंस के आंतरिक सिस्टम में खराबी के कारण उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई थी। वहीं, गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक की ईमेल सेवा में भी व्यवधान की खबरें आई थीं।

हवाई ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए और फंडिंग की मांग
इस बीच अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने देश के हवाई अड्डों के सिस्टम के पुनर्गठन और आधुनिकीकरण के लिए कांग्रेस से अतिरिक्त फंड देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में अधिक मजबूत दूरसंचार नेटवर्क तैयार करने की जरूरत है। डफी के मुताबिक, प्रशासन रडार और रेडियो सिस्टम के लिए आवंटित 12.5 अरब डॉलर का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की आपूर्ति और स्थापना में समय लगेगा।



राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी देश के पुराने विमानन ढांचे को लेकर पिछली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हवाई यातायात प्रणाली को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए बड़े निवेश की जरूरत है। ट्रंप ने दावा किया कि मौजूदा सिस्टम औसतन करीब 50 साल पुराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाल की तकनीकी समस्याओं के बाद कांग्रेस इसे दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त फंड मंजूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed