{"_id":"66a18ccdfb3ce0c8570ec683","slug":"fbi-director-grilled-by-lawmakers-on-trump-rally-shooting-incident-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: सांसदों ने एफबीआई निदेशक से पूछताछ की, ट्रंप की रैली में गोलीबारी की घटना पर दी सफाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: सांसदों ने एफबीआई निदेशक से पूछताछ की, ट्रंप की रैली में गोलीबारी की घटना पर दी सफाई
Thu, 25 Jul 2024 04:53 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:53 AM IST
सार
अमेरिका में सीनेटरों ने एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे पूछताछ की है। रे ने सफाई देते हुए कहा कि घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने में एफबीआई कोई कसर नहीं छोड़ता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे से सासंदों ने गहनता से पूछताछ की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सामने क्रिस्टोफर रे कहा है कि इस घटना के तह तक जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को रे ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों को आश्वस्त करता हूं कि एफबीआई हमले के पीछे की सच्चाई को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र और हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला है।
विज्ञापन
13 जुलाई को ट्रंप पर हुआ था हादसा
13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। बाद में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की जवाबी कार्रवाई में हमलावर क्रुक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया गया था।
विज्ञापन
ट्रंप पर हमले के बाद जब पुलिस ने थॉमस क्रुक्स के घर के घर छापा मारा तो उन्हें तलाशी में क्रुक्स की कार से विस्फोटक डिवाइस भी प्राप्त हुई। साथ ही उसके घर पर दर्जनभर हथियार भी बरामद हुए। जांच में ये भी पता चला है कि हमले से पहले हमलावर ने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बारे में ऑनलाइन सर्च किया था। हमलावर ने पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की रैली की तारीख भी सर्च की थी। साथ ही अगस्त में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के बारे में भी सर्च किया था। जांच में ये भी पता चला है कि हमलावर ने हमले से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। सोशल मीडिया मंच स्टीम पर साझा पोस्ट में हमलावर ने लिखा था कि '13 जुलाई को उसका भी प्रीमियर है और देखते हैं कि क्या होता है।'