फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   father set his son on fire to death for not doing homework in Pakistan

Pakistan News: होमवर्क नहीं करने पर पिता ने अपने बेटे को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2022 12:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 12:44 PM IST
सार

आग की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान के ओरंगी टाउन हाउस की है।

विज्ञापन
father set his son on fire to death for not doing homework in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एक पिता ने स्कूल का होमवर्क न करने पर अपने ही बेटे को खौफनाक सजा दे डाली। निर्दीय पिता ने उसे आग के हवाले कर दिया। आग की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान के ओरंगी टाउन हाउस की है। बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओरंगी टाउन निवासी नजीर अपने परिवार के साथ रहता है। 12 वर्षीय बेटे शाहिर के होमवर्क को लेकर नजीर उसपर बिफर पड़ा। आरोप है कि शाहिर पर उसने केरोसिन छिड़क दिया और माचिश से आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में बच्चे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी होमवर्क न करने पर बेटे को डराना चाहता था। वह उसे मारना नहीं चाहता था। लेकिन अचानक आग लगने से हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed