फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Every item in this grocery store in New York is made from plastic

न्यूयॉर्क के इस किराने की दुकान में हर सामान प्लास्टिक का है, जानिए आखिर क्यों?

Sat, 17 Oct 2020 06:16 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Oct 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Every item in this grocery store in New York is made from plastic
Plastic Bag Store - फोटो : twitter@Andrew Bennett Cohen

न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध प्लास्टिक बैग स्टोर में गुरुवार से खरीदारी शुरू हो गई है। बाहर से देखने पर लोगों को लगता है कि इसमें आम दुकानों की तरह किराना के सामान होंगे, लेकिन सुशी रोल और अनाज के बक्से पर नजदीक से नजर डालने से पता चलता है कि यह तो प्लास्टिक बैगकाडो रोल और यूकी शार्ड है, यानि स्टोर में रखा हर सामान प्लास्टिक के हैं।

विज्ञापन


बाहर से कई फल को देखने से लगता है कि वास्तविक में यह फल हो लेकिन नजदीक जाने पर पता चलता है कि यह सभी प्लास्टिक के हैं। केला, टमाटर, सेब , पपीता समेत कई फल बिना छुए देखने पर वास्तविक लगता है लेकिन छूने के बाद इसकी सच्चाई का पता चलती है।
विज्ञापन


दरअसल इन  सारे सामानों को कूडे़ में जा चुके प्लास्टिक से बनाया गया है ताकि लोगों को यह बताया जा सके कि आप प्लास्टिक को फेंकने की जगह सजावट की सामान बनाने में उपयोग कर सकते हैं। न्यूयॉर्क में प्लास्टिक बैग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने वाला है, इसलिए टाइम्स स्क्वायर के बीच में पॉप-अप आर्ट की स्थापना पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाने के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रुकलिन कलाकार और द प्लास्टिक बैग स्टोर के निर्माता रॉबिन फ्रॉर्ड्ट ने कहा कि हमलोग रोज़मर्रा के उत्पादों को प्लास्टिक का आकार देते हैं और इस माध्यम से लोगों को प्लास्टिक से होने वाली पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में बताते हैं और इसे उपयोग में लाने को कहते हैं। हम बताने की कोशिश करते हैं कि प्लास्टिक से कितना नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारा स्टोर एक नियमित किराने की दुकान की तरह लगता है। फ्रॉर्ड्ट ने कहा कि अगर आप अगली बार हमारे स्टोर पर आओगे तो आपको कुछ ग्रह के बारे में और पैकेजिंग की स्थिति के बारे में जानने को मिलेगा।

बता दें कि सोमवार से पूरे न्यूयॉक में सभी प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। राज्य के पर्यावरण संरक्षण विभाग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष यहां 23 बिलियन से अधिक प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जाता है।


जमीन, पार्क और जलमार्गों को नुकसान से बचाने के लिए एक मार्च से प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया था लेकिन महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि पॉप-अप बुधवार से शनिवार तक तीन सप्ताह के लिए खुला रहेगा। आगंतुक छोटे समूहों में आकर यहां की कला स्थापना को देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed