फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU top diplomat Kaja Kallas says Putin clearly dictator After Donald Trump attack on Zelensky

EU: 'पुतिन साफ तौर पर एक तानाशाह', जेलेंस्की पर ट्रंप के हमले के बाद बोलीं यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक

Fri, 21 Feb 2025 03:18 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कैलास ने कहा कि वोलोदिमीर जेलेंस्की एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव में चुने गए नेता हैं। कई देशों के संविधान युद्ध के समय चुनावों को निलंबित करने की अनुमति देते हैं, ताकि ध्यान संघर्ष पर केंद्रित किया जा सके।

विज्ञापन
EU top diplomat Kaja Kallas says Putin clearly dictator After Donald Trump attack on Zelensky
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एक्स@TheBigBossPutin

विस्तार

यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कैलास ने कहा कि उन्होंने शुरू में सोचा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोदिमीर जेलेंस्की को व्लादिमीर पुतिन समझा लिया था, जब उन्होंने यूक्रेनी नेता को 'तानाशाह' कहा था। 

विज्ञापन


कैलास ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद बृहस्पतिवार को जोहान्सबर्ग में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह सुना, तो मुझे लगा कि ट्रंप दोनों को मिला रहे हैं, क्योंकि पुतिन साफ तौर पर एक तानाशाह हैं।'
विज्ञापन


पिछले साल समाप्त हो चुका जेलेंस्की का कार्यकाल
जेलेंस्की का पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था, लेकिन यूक्रेनी कानून के तहत युद्ध के समय चुनाव की जरूरत नहीं होती। कैलास ने कहा, 'जेलेंस्की एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव में चुने गए नेता हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों के संविधान युद्ध के समय चुनावों को निलंबित करने की अनुमति देते हैं, ताकि ध्यान संघर्ष पर केंद्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने जेलेंस्की पर साधा था निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि, अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध में यूरोप से 200 अरब डॉलर ज्यादा खर्च किए हैं। अमेरिका को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका को युद्ध में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि यह युद्ध जीता नहीं जा सकता था। उन्होंने जेलेंस्की को 'बिना चुनावों वाला तानाशाह' कहा और दावा किया कि यूक्रेन को अमेरिका के बिना शांति समझौता करने में दिक्कत होगी।


अमेरिका को कोई फायदा नहीं- ट्रंप  
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, 'एक साधारण कॉमेडियन, वोलोदिमीर जेलेंस्की, ने अमेरिका को 350 अरब डॉलर खर्च करने के लिए मना लिया। वह एक ऐसे युद्ध में पैसे लगवा रहे हैं, जो जीता नहीं जा सकता और जिसे शुरू करने की जरूरत ही नहीं थी। अमेरिका ने यूरोप से 200 अरब डॉलर ज्यादा खर्च किए, लेकिन अमेरिका को कुछ भी वापस नहीं मिलेगा।' ट्रंप ने सवाल उठाया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूरोप से बराबर मदद क्यों नहीं मांगी, क्योंकि यह युद्ध अमेरिका से ज्यादा यूरोप के लिए महत्वपूर्ण है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed