फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Endangered gorillas will give birth to first child, special preparations

पहले बच्चे को जन्म देगी लुप्तप्राय मादा गोरिल्ला, की गईं खास तैयारियां

Wed, 08 Jul 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑर्लियंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑर्लियंस Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jul 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Endangered gorillas will give birth to first child, special preparations
gorilla - फोटो : social media

अमेरिका के लुईसियाना प्रांत स्थित न्यू ऑर्लियंस के चिड़ियाघर में लुप्तप्राय गोरिल्ला प्रजाति में से एक मादा गोरिल्ला अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। उसे बाकायदा इसके लिए एक गुड़िया के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तुमानी नाम की इस मादा गोरिल्ला को जिस गुड़िया के सहारे प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह भी किसी गोरिल्ला की तरह ही दिखाई देती है।

विज्ञापन


इस लुप्तप्राय प्राणी की आबादी बढ़ाने के लिए उसे गुड़िया द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह अपने पैदा होने वाले बच्चे को सुरक्षित रख सके। चिड़ियाघर के प्रमुख अधिकारी डॉ. रॉबर्ट मैकलीन ने बताया कि इस गुड़िया (खिलौने) का वजन सामान्य गोरिल्ला बच्चे की तरह चार पाउंड का है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस खिलौने को मैंने देखा है, यह बेहद ही बदसूरत है लेकिन पूरी तरह से काम करता है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संघ के मुताबिक, 2016 में जंगल के भीतर अनुमानित रूप से इनकी संख्या 3.62 लाख थी लेकिन यह संख्या हर साल 2.7 फीसदी की दर से गिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए इन्हें लुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में रखा गया है। आशंका है कि 2082 तक इनकी संख्या में 80 फीसदी की गिरावट आ सकती है। इन गोरिल्लाओं के मांस का अवैध शिकार और इबोला वायरस समेत अन्य बीमारियां इनकी आबादी घटने का बड़ा कारण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed