{"_id":"63acd10bdaac515edc7e82e1","slug":"elon-musk-says-twitter-new-policy-will-follow-the-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: मस्क बोले- ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करेगी, तर्कपूर्ण पूछताछ होगी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: मस्क बोले- ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करेगी, तर्कपूर्ण पूछताछ होगी शामिल
Thu, 29 Dec 2022 04:58 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:58 AM IST
विज्ञापन
Twitter CEO Elon Musk
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियां और सुविधाओ में बदलाव किए हैं। वहीं नई नीति को लेकर एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करेगी, जिसमें आवश्यक रूप से विज्ञान की तर्कपूर्ण जवाबदेही शामिल है।
विज्ञापन
मस्क ने ट्वीट किया कि ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करना है आगे कहा कि कोई कहता है कि उनकी आलोचना करना विज्ञान पर ही संदेह करना है, उसे एक वैज्ञानिक के रूप में नहीं माना जा सकता है। बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला है, तब से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर के सीईओ मस्क ने सोमवार के मतदान के बाद अपने पद से इस्तीफा देने के वादे के बारे में बात की।
विज्ञापन
मस्क ने पोल कर पूछा था सवाल
रविवार को उन्होंने ट्विटर यूजर्स के बीच एक पोल आयोजित कर पूछा था कि क्या उन्हें इस कंपनी के प्रमुख पद से हट जाना चाहिए। मतदान में लगभग साढ़े 1.75 करोड़ लोगों से अधिक लोगों ने भाग लिया। उनमें से 57.5 फीसदी लोगों ने राय जताई कि मस्क को हट जाना चाहिए। जबकि 42.5 लोगों ने मस्क के नहीं हटने के पक्ष में वोट किया। सर्वे के लिए मतदान रविवार शाम को शुरू हुआ था और सोमवार सुबह समाप्त हुआ था। मस्क ने वादा किया था कि पोल का जो भी रिजल्ट आएगा, वे उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन