{"_id":"682cbb69a9d5bb6e5904448a","slug":"elon-musk-says-he-will-cut-back-on-political-spending-after-heavily-backing-trump-in-2024-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति से मस्क का मोहभंग: राजनीतिक खर्च में कटौती का किया एलान, 2024 में ट्रंप के लिए खर्च किए थे 2138 करोड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राजनीति से मस्क का मोहभंग: राजनीतिक खर्च में कटौती का किया एलान, 2024 में ट्रंप के लिए खर्च किए थे 2138 करोड़
Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
सार
एलन मस्क ने अमेरिका पीएसी के मुख्य योगदानकर्ता के रूप में राष्ट्रपति चुनाव अभियान में ट्रंप का समर्थन करने के लिए कम से कम 25 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। अब उन्होंने खर्चों को कम करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / एलन मस्क
- फोटो : ANI
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख वित्तीय समर्थक एलन मस्क का राजनीति से मोह भंग होता दिख रहा है। एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि वह भविष्य में राजनीतिक अभियानों पर खर्च कम करेंगे। उन्होंने कतर के दोहा में ब्लूमबर्ग फोरम के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये इस फैसले का खुलासा किया।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटका
मस्क ने कहा, मैं भविष्य में बहुत कम करूंगा। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, मुझे लगता है कि मैंने पर्याप्त किया है। यह निर्णय अगले साल के मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटका हो सकता है और यह मस्क की राजनीति से संभावित निराशा को दर्शाता है। खासकर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डोओजीई) के साथ उनके अनुभव के बाद। यह अभियायन संघीय खर्च में कटौती के लक्ष्यों में काफी पीछे रहा।
विज्ञापन
मस्क ने 2024 के राष्ट्रपति अभियान में ट्रंप के समर्थन में कम से कम 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2,138 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। यह खर्च मुख्य रूप से अमेरिका पीएसी (सुपर पीएसी) के माध्यम से किया था। इसके तहत पिछले साल नवंबर के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सात सबसे प्रतिस्पर्धी राज्यों में विज्ञापन और डोर-टू-डोर कैनवसिंग समूहों के साथ उन्होंने सक्रियता दिखाई थी। मस्क ने स्वयं कुछ अभियान रैलियों में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Congress: '11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश', खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल