फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk's X Reinstates Kanye West's Account After 8-Month Suspension

Kanye West: मशूहर रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट बहाल, आठ महीने पहले किया गया था निलंबित

Sun, 30 Jul 2023 08:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 30 Jul 2023 08:14 AM IST
सार

मशूहर रैपर कान्ये वेस्ट यानी 'ये' एक्स पर अपने खाते से कमाई करने के पात्र नहीं होंगे और उनके पोस्ट पर विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे। गौरतलब है, उनका खाता पहले भी निलंबित हो चुका है।

विज्ञापन
Elon Musk's X Reinstates Kanye West's Account After 8-Month Suspension
Kanye West - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर कान्ये वेस्ट का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। वर्तमान में ‘ये’ के नाम से जाने वाले रैपर का अकाउंट करीब आठ महीने पहले निलंबित किया गया था। उन पर ट्विटर के हिंसा भड़काने पर रोक लगाने वाले नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

आखिरी पोस्ट दिसंबर की
ये के अकाउंट पर आखिरी पोस्ट एक दिसंबर की है। इसके एक दिन बाद ही उनका अकाउंट निलंबित कर दिया गया था। बता दें, एलन मस्क ने ट्विटर को नया नाम एक्स दिया है। 

विज्ञापन

पोस्ट पर नहीं होंगे विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट ने शनिवार को बताया कि ये एक्स पर अपने खाते से कमाई करने के पात्र नहीं होंगे और उनके पोस्ट पर विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे। गौरतलब है, ये का खाता पहले भी निलंबित हो चुका है। दिसंबर में निलबिंत होने से ठीक दो महीने पहले ही रैपर के अकाउंट को बहाल किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें स्टार ऑफ डेविड के अंदर एक स्वस्तिक चिन्ह दिखाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है स्टार ऑफ डेविड?

बता दें, स्टार ऑफ डेविड जीवन के कई पहलुओं, विश्वास, यहूदी परंपरा और यहूदी राज्य इजरायल का प्रतीक है। यहूदी प्रतीक को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के साथ गर्व और पहचान के प्रतीक के रूप में उपयोग करते हैं। 

अकाउंट पर नहीं कोई नई पोस्ट

मामले से परिचित एक व्यक्ति का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लटफॉर्म ने आश्वासन मिलने के बाद ये का खाता बहाल किया गया है। हालांकि, अकाउंट बहाल होने के बाद भी ये ने अभी तक कुछ पोस्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed