Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   egypt-cairo-major-highway-surrounding-ring-road-fire-kills-many-injures-severals

मिस्र: काहिरा के रिंग रोड पर पलटा टैंकर, आग लगने से 30 लोगों की मौत; जलती कारों से लोगों को निकाला गया

Thu, 26 Nov 2026 01:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 26 Nov 2026 01:07 AM IST
सार

मिस्र के ग्रेटर काहिरा क्षेत्र में एक प्रमुख रिंग रोड पर पेट्रोलियम उत्पादों से भरा वाहन पलटने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आग गीजा के अल-वर्राक जिले में एक सुरंग के ऊपर लगी।

विज्ञापन
egypt-cairo-major-highway-surrounding-ring-road-fire-kills-many-injures-severals
रिंग रोड पर आग लगने से कम से कम 30 की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मिस्र की राजधानी काहिरा के आसपास बने प्रमुख हाईवे रिंग रोड पर बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल भी हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश के एक प्रमुख रिंग रोड पर पेट्रोलियम उत्पादों से भरा वाहन पलटने के बाद उसमें आग लग गई। रिंग रोड ग्रेटर काहिरा के प्रमुख हाईवे को आपस में जोड़ता है। यह काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है।
विज्ञापन


जलती हुई कारों से लोगों को बचावकर्मियों ने निकाला
यह हादसा काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुआ। रिंग रोड मिस्र की राजधानी के चारों ओर बना प्रमुख मार्ग है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचावकर्मियों ने जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। आग कई कारों के बीच फैल गई थी। घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आग पर पा लिया गया काबू
मंत्रालय के अनुसार, गीजा के अल-वर्राक जिले में एक सुरंग के ऊपर आग लगी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मिस्र में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का कमजोर पालन और सड़कों की खराब स्थिति जैसे कारणों से सड़क हादसे आम हैं।


हाल के वर्षों में मिस्र ने यातायात का दबाव कम करने और तेजी से बढ़ती आबादी तथा शहरी विस्तार की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचा कार्यक्रम के तहत नए हाईवे और पुल बनाकर अपने सड़क नेटवर्क का विस्तार किया है।
इन परियोजनाओं से कुछ इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं अब भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed