{"_id":"606a208e49ed7161fb48ee1c","slug":"easter-festival-celebrated-worldwide-due-to-covid-19-people-wearing-mask-wearing-prayer-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर: कोविड-19 महामारी के बीच दुनियाभर में मनाया गया त्योहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईस्टर: कोविड-19 महामारी के बीच दुनियाभर में मनाया गया त्योहार
Mon, 05 Apr 2021 01:54 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, वेटिकन सिटी
पीटीआई, वेटिकन सिटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:54 AM IST
सार
- विशाल रोमन कैथोलिक गिरिजाघरों से लेकर प्रोटेस्टेंट गिरिजाघरों तक, हर जगह श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइडलाइंस के नियमों का किया पालन
विज्ञापन
easter
- फोटो : easter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के बीच रविवार को ईस्टर का त्योहार दुनिया भर में मनाया गया। लोग सावधानियां बरतते हुए, मास्क पहनकर और अन्य एहतियाती उपायों के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विशाल रोमन कैथोलिक गिरिजाघरों से लेकर प्रोटेस्टेंट गिरिजाघरों तक, हर जगह श्रद्धालुओं को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए देखा गया। कुछ यूरोपीय देशों में, ईस्टर के दिन भी लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
पश्चिमी देशों में सबसे पहले महामारी की चपेट में आने वाले इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में, एक अस्पताल ने टीका लगवाने आए प्रत्येक व्यक्ति को शांति के प्रतीक के तौर पर ईस्टर केक दिया। इनमें कई बुजुर्ग व्यक्ति थे।
विज्ञापन
फ्रांस के लियोन में एक फुटबॉल टीम ने टीकाकरण केंद्र के रूप में अपना स्टेडियम खोला। फ्रांस सरकार संक्रमण के नए प्रकोप के बीच टीकाकरण की गति बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
इटली और वेटिकन में भीड़ के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोप फ्रांसिस ने ईस्टर पर बेसिलिका के अंदर से दुनिया के कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर फिर से अपील की कि कोविड-19 रोधी टीके सबसे गरीब देशों तक पहुंचे।