{"_id":"5f31a74a8ebc3e412109d171","slug":"due-to-dance-on-historic-mosque-in-lahore-two-officers-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर की ऐतिहासिक मस्जिद पर डांस में दो अधिकारी नपे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लाहौर की ऐतिहासिक मस्जिद पर डांस में दो अधिकारी नपे
Tue, 11 Aug 2020 01:31 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार ने लाहौर के पुराने शहर की ऐतिहासिक वजीर खान मस्जिद में डांस वीडियो शूटिंग की अनुमति देने के चलते दो वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यहां हिंदी फिल्म में काम कर चुकी पाक अभिनेत्री सबा कमर और गायक बिलाल सईद के खिलाफ भी मस्जिद की पवित्रता भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सबा कमर वही कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड की एक फिल्म में काम करके ख्याति अर्जित की थी। उन्होंने सोशल मीडिया की हस्ती कंदील बलोच पर भी एक बायोपिक में काम किया है। पंजाब में धार्मिक मामलों केे मंत्री सईद हसन शाह ने रविवार को जानकारी दी कि इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि मस्जिद की पवित्रता भंग करने की इजाजत किसी को भी नहीं है। बता दें कि मस्जिद में सबा कमर के डांस का वीडियो सामने आते ही लाहौर में कट्टरपंथियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए और कार्रवाई की मांग की। जबकि वीडियो बनाने वाली कंपनी ने 30 हजार रुपये देकर शूटिंग की अधिकृत इजाजत लेने की बात कही। इसी जांच के बाद अधिकारियों को हटाया गया है।
विज्ञापन
अभिनेत्री को धमकी, माफी मांगी
बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी सबा कमर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कट्टरपंथियों ने पिछले दिनों उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सबा ने अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली। उन्होंने अपने ट्वीट में ‘लव एंड पीस’ लिखते हुए कहा, यदि हमने अनजाने में किसी की भावनाओं को आहत किया है तो उसके लिए हम तहे-दिल से माफी मांगते हैं।