फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump won primary election in California for US presidential candidacy

ट्रंप ने कैलिफोर्निया में जीता राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए प्राइमरी चुनाव

Wed, 04 Mar 2020 11:40 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 04 Mar 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump won primary election in California for US presidential candidacy
चुनावी रैली को संबोधित करते ट्रंप - फोटो : @realDonaldTrump Twitter

डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव तीन नवंबर 2020 को होगा। 

विज्ञापन


क्या होता है प्राइमरी चुनाव
प्राइमरी चुनाव अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की पहली सीढ़ी है। इस प्रक्रिया के बारे में अमरिका के संविधान में कोई लिखित निर्देश मौजूद नहीं है, ये प्रक्रिया पार्टी और राज्य पर निर्भर करती है। बता दें कि प्राइमरी चुनाव को पार्टियां नहीं बल्कि राज्य सरकारें आयोजित करती हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी राज्यों के कानूनों के आधार पर यह तय किया जाता है कि प्राइमरीज के चुनाव बंद होंगे या खुले। बंद चुनाव में पार्टी के सदस्य ही मतदान कर सकते हैं। खुले चुनाव में वो लोग भी मतदान कर सकते हैं जो पार्टी से जुड़े नहीं हैं। वो डेलीगेट्स चुनकर भेजते हैं, जो कि कन्वेंशन में उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उम्मीदवार प्राइमरी चुनाव जीत जाता है तो डेलीगेट्स दूसरे चरण कन्वेंशन में उम्मीदवारों के लिए मतदान करते हैं। इसी चरण में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति उम्मीदवार तय किया जाता है। अमेरिका से ही मिलते-जुलते चुनाव ऑस्ट्रेलिया और इस्राइल में भी होते हैं जिनमें कई उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार चुना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed