फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Walks Out Of News Conference After Reporter Asks Him About Veterans Choice programme Lie

हेल्थ केयर प्रोग्राम पर जब रिपोर्टर ने पकड़ा ट्रंप का झूठ तो प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ दी

Mon, 10 Aug 2020 09:25 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 10 Aug 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Walks Out Of News Conference After Reporter Asks Him About Veterans Choice programme Lie
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ही अपने संवाददाता सम्मेलनों में होने वाले विवादों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब राष्ट्रपति ट्रंप का झूठ पकड़ा गया तो वह संवाददाता सम्मेलन को बीच में छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप रविवार को न्यूजर्सी के गोल्फ क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वह बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान पारित हुए हेल्थ केयर प्रोग्राम को अपनी उपलब्धि के तौर पर बखान कर रहे थे। 
विज्ञापन



तभी एक रिपोर्टर ने उन्हें बीच में टोक दिया, जिस पर नाराज होकर वह संवाददाता सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर चले गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोग्राम को लेकर ट्रंप 150 बार से ज्यादा झूठ बोल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थ केयर प्रोग्राम पर पकड़ा गया झूठ
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने ही रिटायर्ड कर्मियों के लिए हेल्थ केयर प्रोग्राम (वेटेरन्स चॉइस प्रोग्राम) को पारित किया है। ट्रंप ने कहा कि लोग दशकों से इस प्रोग्राम के पारित होने को लेकर कयास लगाए बैठे थे और किसी भी राष्ट्रपति ने इसे पारित करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन हमारे प्रशासन ने इसे पारित कर दिखाया। 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने रिपोर्टर के सवाल पूछने पर की नस्लीय टिप्पणी, अब झेलनी पड़ रही चौतरफा आलोचना

ट्रंप के इस दावे पर सीबीएस न्यूज की रिपोर्टर पाउला रेड ने उनसे सवाल किया, 'आप लगातार यह क्यों कहते रहते हैं कि आपने ही इस हेल्थ केयर प्रोग्राम को पारित किया है? इसे 2014 में पारित किया गया था, उस दौरान बराक ओबामा राष्ट्रपति थे। यह गलत बयानबाजी है।' 

रिपोर्टर के इस सवाल के बाद ट्रंप तिलमिला गए और थोड़ी देर रुके और फिर कहा, 'ओके, आप सब का बहुत धन्यवाद।' इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बीच में ही संवाददाता सम्मेलन को छोड़कर चले गए। 


क्या है यह प्रोग्राम? 
दरअसल, बराक ओबामा ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान इस प्रोग्राम पर 2014 में हस्ताक्षर किए थे। इस प्रोग्राम के तहत रिटायर्ड कर्मियों के लिए बड़ा एलान हुआ और उन्हें सरकारी खर्चे पर किसी भी निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मिली। 

इस प्रोग्राम के पारित होने के बाद कर्मियों को सरकार द्वारा चुने गए अस्पताल में इलाज की जरूरत नहीं होती है। वहीं, जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने तो उन्होंने 2018 में इस प्रोग्राम का विस्तार किया था। इसके बाद ट्रंप जहां भी जाते वह इस प्रोग्राम को अपनी सरकार की उपलब्धि बताकर इसका बखान करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed