Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Donald Trump treated for coronavirus in a secure Presidential Suite in Walter Reed Nation Medical Center
{"_id":"5f7943c070484332fb0198c3","slug":"donald-trump-treated-for-coronavirus-in-a-secure-presidential-suite-in-walter-reed-nation-medical-center","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड, देखें तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड, देखें तस्वीरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
वाल्टर रीड अस्पताल में बना एक कमरा
- फोटो : यूएसएटुडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर ट्रंप के इलाज के लिए सात हजार के करीब स्टाफ सदस्य और देश के कुछ शीर्ष डॉक्टर हैं। ट्रंप अस्पताल के एक हिस्से में बने 'प्रेसिडेंशियल सूट' में रहेंगे, जो अस्पताल के 88 बिल्डिंगों में से एक का भव्य हिस्सा है। ट्रंप का जिस वार्ड में इलाज चल रहा है, उसे वार्ड 71 के नाम से जाना जाता है।
2 of 6
अस्पताल का एक कमरा
- फोटो : यूएसएटुडे
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप कुछ दिनों के प्रवास के दौरान प्रेसिडेंशियल सूट से काम करेंगे। वार्ड 71 के एक कमरे को राष्ट्रपति के कार्य करने के लिहाज से तैयार किया गया है। इस कमरे में एक कंप्यूटर भी है, जिससे ट्रंप को काम करने में आसानी होगी। इसके अलावा एक बिस्तर भी है, जिस पर राष्ट्रपति आराम भी कर सकते हैं।
3 of 6
अस्पताल में चेकअप के लिए एक कमरा
- फोटो : यूएसएटुडे
वार्ड 71 सुरक्षित संचार उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही आगंतुकों से मिलने के लिए एक कमरा भी है, जहां बीमारी से उबरा मरीज अपने शुभचिंतकों के संग मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा इस वार्ड में एक निजी परीक्षा कमरा भी है। कुल मिलाकर इस अस्पताल में 244 बिस्तर हैं, जिसमें 50 आईसीयू बिस्तर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अस्पताल का एक आलीशान कमरा
- फोटो : यूएसएटुडे
वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर का 'प्रेसिडेंशियल सूट' छह विशेष रोगी कमरों में से एक है जो उच्च रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारियों और व्हाइट हाउस कैबिनेट के सदस्यों के लिए आरक्षित है। वाल्टर रीड के पास सिल्वर स्प्रिंग में एक अनुसंधान संस्थान भी है, जो मैरीलैंड अस्पताल के करीब स्थित है। यहां पर वैज्ञानिक एक अत्याधुनिक सुविधा में कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारियों के लिए वैक्सीन और उपचार विकसित करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल में बना लिविंग रूम
- फोटो : यूएसएटुडे
वाल्टर रीड खुद को 'द नेशन्स मेडिकल सेंटर' मानता है और वह अमेरिका में सैन्य देखभाल का आधार माना जाता है। इसके सात हजार से अधिक स्टाफ 100 क्लिनिक और विशेष वार्डों में तैनात रहते हैं। वाल्टर रीड देश के शीर्ष नेताओं की सेवा करता है, इसलिए अस्पताल ने एक ऐसा विंग तैयार किया है, जिसमें शीर्ष विभागों से आने वाले मरीजों का इलाज होता है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का आमतौर पर 'मेडिकल मूल्यांकन और उपचार इकाई' (एमईटीयू) में इलाज किया जाता है। एमईटीयू में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध होता है और यह अस्पताल का सबसे सुरक्षित विंग माना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।