अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। नवंबर महीने के पहले मंगलवार यानी 3 नवंबर को अमेरिका अपने नए राष्ट्रपति के लिए वोट करेगा। यह देखना रोचक होगा कि अमेरिकी नागरिक फिर से डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा जताते हैं या फिर जो बिडेन के रूप में देश को सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति मिलेगा।
{"_id":"5f3cf40e8ebc3e3d220563db","slug":"us-presidential-election-2020-know-everything-and-abcd-of-american-election-donald-trump-joe-biden","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020: कौन बनेगा राष्ट्रपति, जानिए अमेरिका में होने वाले चुनावों की पूरी A..B..C..D..","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020: कौन बनेगा राष्ट्रपति, जानिए अमेरिका में होने वाले चुनावों की पूरी A..B..C..D..
Thu, 20 Aug 2020 11:36 AM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
- फोटो : Amar ujala Graphics
Black Lives matter
- फोटो : PTI
A : Advertisement
- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक जंग हमें टीवी और डिजिटल मीडिया पर भी देखने को मिलेगी। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों ही ओर से विज्ञापन के लिए भारी भरकम बजट रखा गया है।
- डेमोक्रेट्स उम्मीदवार जो बिडेन ने टीवी विज्ञापन के लिए 220 मिलियन डॉलर (1650 करोड़ रुपये) और डिजिटल प्रचार के लिए 60 मिलियन डॉलर (450 करोड़ रुपये) का बजट रखा है।
- इसी तरह मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टीवी प्रचार के लिए 145 मिलियन डॉलर (1085 करोड़) का बजट रखा है। हालांकि इसके अलावा अन्य खर्चों की जानकारी उनकी तरफ से नहीं दी गई है।
B : Black Lives Matter
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान कई बार अश्वेतों से अत्याचार के मुद्दे पर अमेरिका जल उठा।
- इसी साल 26 मई को जॉर्ज फ्लॉयड नाम के शख्स की पुलिस अत्याचार की वजह से जान चली गई। इसके बाद पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
- ट्रंप को भी इस मुद्दे पर आलोचना झेलनी पड़ी। इस बार चुनावों में यह मुद्दा निश्चित तौर पर बड़ा साबित होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in US
- फोटो : PTI
C : Corona Virus
- कोरोना वायरस भी इस बार चुनावों में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। दुनिया की महाशक्ति होने के बावजूद जिस ढंग से अमेरिका में स्थिति बिगड़ी, उसे लेकर आम नागरिकों में काफी रोष है।
- दुनिया में सबसे ज्यादा मामले अभी अमेरिका में ही हैं। अब तक 56.5 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1.75 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
US election
- फोटो : iStock
D: Democratic Party
- अमेरिका की दो सबसे बड़ी पार्टियों में से एक है डेमोक्रेटिक पार्टी। इस पार्टी का गैर आधिकारिक चिह्न 'गधा' है।
- इसे सबसे पहले डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन ने 1828 में अपनाया था। पार्टी ने अब तक अमेरिका को 15 राष्ट्रपति दिए हैं।
- यह पार्टी आमतौर पर बड़ी सरकार, समाज को नियंत्रित करने में, समाज के भीतर और मुख्य रूप से निम्न वर्गों के लोगों को लाभ और सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार की बड़ी भूमिका के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
US election
- फोटो : iStock
E: Electrol College
- अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं किया जाता। अमेरिकी वोटर सीधे वोट नहीं करते।
- राष्ट्रपति चुनने का काम 538 सदस्यों की 'इलेक्टोरल बॉडी' करती है। इसे 'इलेक्टोरल कॉलेज' कहते हैं। इन्हीं के वोट के आधार पर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का चयन होता है।
E: Election Day
- अमेरिका में हर चार साल में नवंबर माह के पहले मंगलवार को वोटिंग होती है। इस दिन को इलेक्शन डे कहा जाता है। इस बार चुनाव 3 नवंबर को होने हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन