फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump to make unprecedented second state visit to UK in September

Trump: सितंबर में ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, दूसरी बार राजकीय यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति

Tue, 15 Jul 2025 09:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Jul 2025 09:45 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में ब्रिटेन के राजकीय दौरे पर जाएंगे। ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाने का एलान किया गया है। ऐसे में ट्रंप के इस दौरे को ब्रिटेन की सरकार द्वारा अमेरिकी प्रशासन को अपने पाले में करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
donald Trump to make unprecedented second state visit to UK in September
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में ब्रिटेन का राजकीय दौरा करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप का यह दौरा 17 से 19 सितंबर के बीच होगा। गौरतलब है कि ट्रंप की यह ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा होगी और ऐसा करने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के ब्रिटेन दौरे पर किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला विंडसर कैसल में ट्रंप का स्वागत करेंगे। ब्रिटेन दौरे पर ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी साथ रहेंगी। विंडसर कैसल ने सोमवार को ट्रंप के दौरे की पुष्टि की। 
विज्ञापन


किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को दो बार ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर जाने का नहीं मिला मौका
किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को अभी तक ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। ट्रंप ने इससे पहले साल 2019 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन की राजकीय यात्रा की थी और उस वक्त ब्रिटेन की दिवंगत  महारानी क्वीन एलिजाबेथ ने उनका स्वागत किया था। अब वे दूसरी बार सितंबर में ब्रिटेन की राजकीय यात्रा करने वाले हैं। किंग चार्ल्स की ओर से ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ट्रंप को ब्रिटेन दौरे पर आने का आमंत्रण दिया था। यह आमंत्रण उस वक्त दिया गया, जब कीर स्टार्मर ने बीती फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अमेरिका के 30 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ करेगा जवाबी कार्रवाई, टैरिफ युद्ध छिड़ने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप को अपने पाले में रखने की कोशिश
शाही परिवार का आमंत्रण मिलने के बाद ट्रंप ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। ब्रिटेन दौरे पर ट्रंप विंडसर कैसल में ठहरेंगे और उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह वाकई बड़ी बात है। ब्रिटेन में औपचारिक रूप से राजा राजकीय यात्रा का निमंत्रण जारी करते हैं, लेकिन वे ऐसा निर्वाचित सरकार की सलाह पर ही करते हैं। ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा को कीर स्टार्मर सरकार द्वारा अमेरिका को अपने करीब रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। ब्रिटेन की कोशिश है कि ट्रंप के भारी-भरकम टैरिफ से बचा जाए। 

पिछले ब्रिटेन दौरे पर ट्रंप को विरोध का भी सामना करना पड़ा था और ब्रिटिश संसद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। इस बार भी ट्रंप के ब्रिटेन दौरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कीर स्टार्मर की ही लेबर पार्टी के कई सांसद सवाल उठा रहे हैं क्योंकि अमेरिका द्वारा गाजा युद्ध में इस्राइल का समर्थन किया जा रहा है और साथ ही अमेरिका, कनाडा और ग्रीनलैंड जैसे सहयोगियों की संप्रभुता को खतरे में डाल रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed