फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump third presidential bid for 2024 begin next phase of his political career, know all updates

Donald Trump: व्हाइट हाउस के लिए तीसरा अभियान शुरू करने की तैयारी में ट्रंप, आज कर सकते हैं घोषणा

Wed, 16 Nov 2022 01:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पाम बीच।
एजेंसी, पाम बीच। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Nov 2022 01:12 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मध्यावधि चुनाव में मिले निराशाजनक नतीजों के बाद आरोप लग रहे हैं कि उनके समर्थन करने के कारण ही कई रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव हार गए। इस बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर लिखा, उम्मीद है कि कल का दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होगा!

विज्ञापन
Donald Trump third presidential bid for 2024 begin next phase of his political career, know all updates
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के लिए अपना तीसरा अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे निराशाजनक मध्यावधि चुनाव में हार से आगे बढ़ने और इतिहास को खारिज करने की कोशिश कहा जा सकता है। हालांकि ट्रंप ने पिछले हफ्ते उम्मीद लगाई थी कि मध्यावधि चुनाव के नतीजों का इस्तेमाल वह अपनी पार्टी के नामांकन के लिए कर सकते हैं। जबकि अब उन पर ही आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति पर मध्यावधि चुनाव में मिले निराशाजनक नतीजों के बाद आरोप लग रहे हैं कि उनके समर्थन करने के कारण ही कई रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव हार गए। इस बीच ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर लिखा, उम्मीद है कि कल का दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होगा! पाम बीच में उनके क्लब से मंगलवार रात (भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के) एक घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एक और अभियान किसी भी पूर्व राष्ट्रपति के लिए उल्लेखनीय मोड़ है और वह भी ऐसे शख्स के लिए जिसके खिलाफ बतौर राष्ट्रपति दो बार महाभियोग चल चुका हो और जिसका कार्यकाल उसके समर्थकों के जनवरी में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को रोकने के लिए घातक हमले को लेकर कुख्यात रहा हो। बता दें, अमेरिकी इतिहास में सिर्फ एक राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है कि वह पद से हटने के बाद 1884 और 1892 में दोबारा राष्ट्रपति चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेट नेता हॉब्स ने एरिजोना के गवर्नर पद का चुनाव जीता
डेमोक्रेट नेता केटी हॉब्स अमेरिका के एरिजोना प्रांत की नयी गवर्नर निर्वाचित हुई हैं। गवर्नर पद के चुनाव में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार कैरी लेक को करारी शिकस्त दी। लेक अमेरिका में 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में धांधली के झूठे आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह गवर्नर पद के चुनाव के नतीजों को स्वीकार नहीं करेंगी। हॉब्स एरिजोना की रिपब्लिकन गवर्नर डग ड्यूसी की जगह लेंगी, जो कानून में निर्धारित गवर्नर पद के कार्यकाल की अधिकतम अवधि पूरी कर लेने के कारण एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ सकती थीं। हॉब्स 2006 में जेनेट नेपोलिटानो के बाद एरिजोना की गवर्नर चुनी जाने वाली पहली डेमोक्रेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed