{"_id":"5f66e37838ce2c395a6d5b9a","slug":"donald-trump-supports-deal-to-allow-tiktok-to-continue-to-operate-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: टिकटॉक को मिली राहत, ट्रंप ने ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच संभावित करार को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: टिकटॉक को मिली राहत, ट्रंप ने ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच संभावित करार को दी मंजूरी
Sun, 20 Sep 2020 10:37 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने चीनी एप्स टिकटॉक और वीचैट पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी एप टिकटॉक के अमेरिका में संचालन को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट कंपनियों के बीच संभावित करार की घोषणा की है। अमेरिका ने सुरक्षा कारणों के चलते टिकटॉक को प्रतिबंधित किए जाने वाले एप की सूची में रखा है।
विज्ञापन
इस करार में नई अमेरिकी कंपनी बनाने और 25,000 नई नौकरियां सृजित करने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि टिकटॉक अमेरिकी युवाओं की शिक्षा के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी देगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस नए सौदे को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, 'टिकटॉक पर काम चल रहा है। हम ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच करार कराना चाहते हैं। सुरक्षा का 100 प्रतिशत ध्यान रखा जाएगा। वे अलग-अलग क्लाउड (डाटा) का इस्तेमाल करेंगे। इसे बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान की जाएगी।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा गया जहर वाला पैकेट, अधिकारियों ने छानबीन में पकड़ा
पिछले महीने ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि अगर चीनी एप टिकटॉक और वीचैट का मालिकाना अधिकार अमेरिका को नहीं दिया जाता, तो 15 सितंबर तक इन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
ट्रंप ने शनिवार को कहा, 'वह (टिकटॉक) अमेरिका में शिक्षा के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर का अनुदान देगा। हम अमेरिकी युवाओं की शिक्षा के लिए एक विशाल कोष बनाने जा रहे है, जो बहुत अच्छा कदम साबित होगा।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम देखेंगे कि करार होता है या नहीं। लेकिन, मुझे लगता है कि यह करार अमेरिका के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे कम से कम 25,000 लोगों को नौकरी मिलेगी।'