फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says Lebanon Explosions Looks Like A Terrible Attack

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- लेबनान विस्फोट एक भयानक हमले की तरह दिखता है

Wed, 05 Aug 2020 09:57 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Aug 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says Lebanon Explosions Looks Like A Terrible Attack
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Twitter

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए। स्थानीय निवासियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। इस भीषण विस्फोट में 73 लोगों की मौत हो गई है वहीं 3700 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, इस हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी जनरलों ने उन्हें बताया था कि बेरूत में जो शक्तिशाली विस्फोट हुए, वे किसी प्रकार के बम के कारण हुए हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि 'यह एक भयानक हमले की तरह दिखता है।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि “यह किसी प्रकार का निर्माण के दौरान परीक्षण के लिए किया गया विस्फोट की घटना नहीं थी। ऐसा लगता है, उनके अनुसार वे मुझसे बेहतर जानते होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक हमला था। यह किसी तरह का बम था। ट्रंप ने कहा कि लेबनानी अधिकारियों ने उन विस्फोटों का वर्णन नहीं किया है, जिन्होंने राजधानी को हमले के रूप में हिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने कहा कि धमाके में विस्फोटक के रूप में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया है। यह बेरूत बंदरगाह के गोदाम में वर्षों से जमा था।  

दियाब ने कहा कि “आज जो हुआ वह जवाबदेही के बिना नहीं होगा। इस तबाही के लिए जिम्मेदार लोग कीमत चुकाएंगे।” सुरक्षा प्रमुख जनरल अब्बास इब्राहिम ने कहा कि अत्यधिक विस्फोटक सामग्री जिसे वर्षों पहले जब्त किया गया था, एक गोदाम में रखा हुआ था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के सबसे बड़े शहर के व्यापक हिस्सों में कम से कम 73 लोग मारे गए और 3,700 लोग घायल हुए हैं।

ट्रंप की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, पेंटागन के एक प्रवक्ता ने बताया कि "हमारे पास आपको बताने के लिए कोई जानकारी नहीं है आपको स्पष्टीकरण के लिए व्हाइट हाउस तक पहुंचना होगा।

ट्रंप ने लेबनान को अमेरिकी सहायता की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा कि हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका लेबनान की सहायता के लिए तैयार है। लेबनान के लोगों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और हम उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।



वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी बेरूत विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन इसे एक हमले के रूप में वर्णित नहीं किया है। बाइडेन ने एक ट्वीट में कहा कि "हमारा दिल और प्रार्थना लेबनान के लोगों और बेरूत में हुए भयानक विस्फोट के शिकार लोगों के साथ है।" उन्होंने कहा कि "मैं ट्रंप प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दोनों से विस्फोट में घायल हुए हजारों लोगों की तुरंत सहायता करने का आग्रह करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed