{"_id":"5f1b9b9f77a9d9569f524cf5","slug":"donald-trump-says-he-had-regrets-about-his-tweets-too-often","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने कहा- अक्सर अपने ट्वीट्स पर होता है पछतावा, मुश्किल पैदा करते हैं रीट्वीट्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने कहा- अक्सर अपने ट्वीट्स पर होता है पछतावा, मुश्किल पैदा करते हैं रीट्वीट्स
Sat, 25 Jul 2020 08:28 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : White House
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा ही अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट्स को लेकर ट्विटर के साथ उनकी बहस भी चर्चा का विषय बनी रहती है। वहीं, शुक्रवार को जारी हुए ट्रंप के एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि उन्हें अक्सर अपने ट्वीट को लेकर पछतावा होता है।
विज्ञापन
बारस्टूल स्पोर्ट्स को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि यह पुराने दिनों की तरह नहीं है जब लोगों ने एक पत्र लिखा और इसे भेजने से एक दिन पहले बैठकर पढ़ा, जिससे उन्हें पत्र को लेकर पुनर्विचार करने का समय मिलता था।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि हम ट्विटर के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं, सही कहा ना? हम इस पर तुरंत पोस्ट कर देते हैं, शुरू में तो हमें अच्छा लगता है, लेकिन फिर आपको फोन आने लगते हैं और लोग आपसे पूछने लगते हैं कि क्या आपने सच में ऐसा कहा है?
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ जैविक युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे पाक और चीन, तीन साल के लिए किया गुप्त समझौता
उन्होंने कहा कि असल में रिट्वीट्स हैं, जो आपको मुश्किल में डालते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि आप कुछ देखते हैं, जो अच्छा लगता है और आप इसे लेकर जांच नहीं करते हैं। आप सीधे इसे रिट्वीट कर देते हैं, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन जाता है।
गौरतलब है कि नस्लवादी आंदोलन के बीच ट्रंप द्वारा 'व्हाइट पावर' और 'एंटी सेमिटिक' के साथ- साथ 'फायर फोसी' हैशटैग वाले ट्वीट्स को रिट्विट्स करने के लिए उनकी आलोचना की गई है। 'फायर फोसी' हैशटैग का इशारा देश के सबसे शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फोसी की तरफ था।