फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla-Musk Controversy: Elon Musk Has Ruined Tesla’s Reputation,' Investor Demands New CEO

Tesla Musk Row: 'एलन मस्क ने टेस्ला की प्रतिष्ठा नष्ट कर दी', कंपनी के निवेशक ने की नया सीईओ चुनने की मांग

Sat, 22 Mar 2025 12:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

Tesla Musk Row: टेस्ला में लंबे समय से निवेश कर रहे रॉस गेरबर ने सार्वजनिक रूप से एलन मस्क से सीईओ के पद से इस्तीफा देने की मांग की है। गेरबल का तर्क है कि विशेष रूप से व्हाइट हाउस में ट्रंप की भूमिका के कारण उनका ध्यान बंट रहा है, इसलिए कंपनी को नए सीईओ की तलाश करनी चाहिए।

विज्ञापन
Tesla-Musk Controversy: Elon Musk Has Ruined Tesla’s Reputation,' Investor Demands New CEO
Elon Musk and Tesla Car - फोटो : X/@xaotica and X@elonmusk

विस्तार

टेस्ला में लंबे समय से निवेश कर रहे रॉस गेरबर ने सार्वजनिक रूप से एलन मस्क से सीईओ के पद से इस्तीफा देने की मांग की है। गेरबल का तर्क है कि विशेष रूप से व्हाइट हाउस में ट्रंप की भूमिका के कारण उनका ध्यान बंट रहा है, जो कंपनी को संकट की ओर ले जा रहा है।

विज्ञापन


गेरबर कावासाकी वेल्थ मैनेजमेंट के सीईओ गेरबर ने स्काई न्यूज से कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे (मस्क) सरकार में अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। यहीं वह अपना समय बिता रहे हैं। वह टेस्ला नहीं चला रहे हैं। मुझे लगता है कि टेस्ला को एक नए सीईओ की जरूरत है। व्यवसाय को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है।"
विज्ञापन


Media Freedom: कॉरपोरेट-सियासत से आजादी की लड़ाई मीडिया को खुद लड़नी होगी; उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक से ज्यादा समय से गेरबर कावासाकी ने मस्क के नेतृत्व में टेस्ला में निवेश किया है। टेस्ला के सबसे बड़े शेयरधारकों में से न होने के बावजूद- फरवरी 2025 तक उनके पास कंपनी के 262,352 शेयर हैं। उनका फर्म 2023 से लगातार टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है। कंपनी के बोर्ड में बदलाव के मुखर समर्थक रॉस गेरबर ने मस्क की आलोचना करना शुरू कर दिया है। मस्क के व्हाइट हाउस की गतिविधियों में शामिल होने के बाद उनका विरोध और बढ़ गया है।

उन्होंने आउटलेट से कहा, "टेस्ला बहुत सारे महत्वपूर्ण काम कर रहा है, इसलिए या तो एलन को टेस्ला में वापस आ जाना चाहिए और टेस्ला का सीईओ बन जाना चाहिए और अपनी अन्य व्यस्तताएं छोड़ देनी चाहिए या फिर उन्हें सरकार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और वह काम करते रहना चाहिए जो वह कर रहे हैं, लेकिन टेस्ला के लिए एक उपयुक्त सीईओ ढूंढना चाहिए।"


MEA: 'वांछित शख्स का समर्थन सब कुछ बयां करता है', जाकिर नाइक की मेजबानी के लिए पाकिस्तान को भारत ने लगाई फटकार

टेस्ला के शेयरों में गिरावट जारी है। पिछले पांच दिनों में शेयरों पांच प्रतिशत की गिरावट आई है। दिसंबर के शिखर से कंपनी के शेयर 50 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुके हैं। ऐसे में, गेरबर का कहना है कि नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक है।

उन्होंने आगे तर्क दिया कि ट्विटर (अब एक्स) के साथ मस्क की भागीदारी के समय से उनका ध्यान भटक गया है और टेस्ला को इससे एक नकारात्मक प्रचार मिला है। उन्होंने कहा, "कंपनी की प्रतिष्ठा एलन मस्क ने नष्ट कर दी है। बिक्री घट रही है, इसलिए हां, यह एक संकट का समय है। आप सचमुच बाजार में सबसे अच्छा उत्पाद नहीं बेच सकते क्योंकि सीईओ का ध्यान भटका हुआ है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed