Taiwan: राष्ट्रपति चिंग ने कहा- विभाजन-विनाश और तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों में लगा चीन, ताइवान जवाबी कदम उठाएगा
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लाई ने कहा कि बीजिंग ने संगठित अपराध समूहों, मीडिया और पूर्व सैन्य अधिकारियों की मदद से ताइवान के लोकतंत्र को तोड़ने की कोशिश की है। कहा, चीन हमारे देश में विभाजन, विनाश और तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों को तेज कर रहा है, जो काबिले बर्दाश्त नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने हमारे खिलाफ घुसपैठ अभियान को तेज कर दिया है। उन्होंने ताइवान पक कब्जा करने के बीजिंग के प्रयासों से निपटने के लिए जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया।
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लाई ने कहा कि बीजिंग ने संगठित अपराध समूहों, मीडिया और पूर्व सैन्य अधिकारियों की मदद से ताइवान के लोकतंत्र को तोड़ने की कोशिश की है। कहा, चीन हमारे देश में विभाजन, विनाश और तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों को तेज कर रहा है, जो काबिले बर्दाश्त नहीं। इस बीच लाई की टिप्पणियों पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि लाई के प्रशासन ने चाहे जो भी कहा हो इससे यह तथ्य नहीं बदलेगा कि ताइवान चीन का हिस्सा है। बता दें कि चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान की खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए कई बार जासूसी और सैन्य घुसपैठ की कोशिश कर चुका है।
ये भी पढ़ें: China-Taiwan Row: चीन के नौ विमान-सात जहाज, दो गुब्बारे ताइवान के आसपास दिखे; ड्रैगन की सैन्य गतिविधि से चिंता
सेवानिवृत्त वायुसेना प्रमुख ने चीनी खुफिया एजेंसी को डाटा किया लीक
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवानिवृत्त वायुसेना प्रमुख शिह चुन-चेंग ने चीनी खुफिया एजेंटों को वायुसेना से जुड़े खुफिया दस्तावेज लीक किए हैं। ताइपे टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, लीक की गई जानकारी में वायुसेना के विमान पर लगे ह्सिउंग फेंग III एंटी-शिप मिसाइलों के शोध कार्य की जानकारी थी। ताइपे टाइम्स के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने बताया कि मंत्रालय को पहली बार जनवरी 2023 में सैन्य कर्मियों से रिपोर्ट मिली कि कोई है जो उनकी खुफिया जानकारी चीन एजेंटों को साझा कर रहा है।
ये भी पढ़ें: US: अमेरिकी वित्त विभाग में सेंध लगाने पर कार्रवाई, चीनी हैकरों और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.