फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump said he is not seeking summit with china president xi jinping tarrif war

Donald Trump: 'जब बुलाएंगे, तभी जाऊंगा', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की खबरों को बताया गलत

Tue, 29 Jul 2025 09:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Jul 2025 09:43 AM IST
सार

राष्ट्रपति ट्रंप का बयान ऐसे समय सामने आया है, जब उनका प्रशासन कई देशों के साथ व्यापारिक समझौतों को लेकर बातचीत कर रहा है। कुछ समझौतों पर सहमति बन गई है और कई देशों के साथ बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
donald trump said he is not seeking summit with china president xi jinping tarrif war
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ किसी संभावित बैठक से इनकार किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि वे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करने की कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं और जो इस संबंध में खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। ट्रंप फिलहाल स्कॉटलैंड में हैं, जहां वे यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने खबरों को बताया झूठ
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'एक फर्जी खबर चलाई जा रही है कि मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करना चाहता हूं। ये सही नहीं है। मैं ऐसा कुछ नहीं चाह रहा हूं। मैं चीन जा सकता हूं, लेकिन ये तभी होगा, जब चीन के राष्ट्रपति मुझे निमंत्रण देंगे, जो दिया गया है। वरना मेरी इसमें कोई रुचि नहीं है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अभी स्कॉटलैंड में हूं और हमने यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौता किया है और कई अन्य मुद्दों पर बात हुई। अमेरिका अभी बहुत अच्छा कर रहा है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Russia-North Korea Ties: पुतिन-किम के रिश्तों को नई रफ्तार, दो साल बाद उत्तर कोरिया में फिर उतरे रूसी विमान
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और चीन में चल रही व्यापार समझौते पर बातचीत
राष्ट्रपति ट्रंप का बयान ऐसे समय सामने आया है, जब उनका प्रशासन कई देशों के साथ व्यापारिक समझौतों को लेकर बातचीत कर रहा है। कुछ समझौतों पर सहमति बन गई है और कई देशों के साथ बातचीत चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ही ट्रंप ने कई देशों के खिलाफ टैरिफ युद्ध का एलान किया। ट्रंप ने चीन पर भी भारी भरकम टैरिफ लगाने का एलान किया। उसके बाद चीन ने भी अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करते हुए टैरिफ का एलान कर दिया। अब अमेरिका और चीन के बीच भी व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बातचीत का उद्देश्य आपसी विवाद को निपटाना और बढ़े हुए टैरिफ को रोकना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed