फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump revokes Secret Service protection for former VP Harris after Joe Biden quietly extended it

Kamala Harris: राष्ट्रपति ट्रंप ने कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटाई, बाइडन ने चुपचाप की थी बढ़ोतरी

Fri, 29 Aug 2025 06:51 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 29 Aug 2025 06:51 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दी जा रही सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटा दी है। बता दें कि यह सुरक्षा उनके पद छोड़ने के बाद पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुपचाप एक साल तक बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
Donald Trump revokes Secret Service protection for former VP Harris after Joe Biden quietly extended it
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दी जा रही सीक्रेट सर्विस सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया है। यह सुरक्षा उनके पद छोड़ने के बाद पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुपचाप एक साल के लिए बढ़ा दी थी। अमेरिकी कानून के अनुसार, किसी भी उपराष्ट्रपति को पद छोड़ने के बाद केवल छह महीने तक सीक्रेट सर्विस सुरक्षा मिलती है। लेकिन बाइडन प्रशासन ने हैरिस को यह सुविधा अतिरिक्त तौर पर जारी रखी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi: भारत और जापान के बीच हुए अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- हमारी साझेदारी आपसी विश्वास पर आधारित
विज्ञापन


कानून में क्या है प्रावधान?
अमेरिकी कानून के मुताबिक किसी भी उपराष्ट्रपति को पद छोड़ने के बाद छह महीने तक सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा मिलती है। उसके बाद यह सुरक्षा स्वचालित रूप से समाप्त हो जाती है। लेकिन यदि राष्ट्रपति चाहे तो विशेष आदेश देकर सुरक्षा की अवधि बढ़ा सकता है। जो बाइडन ने इसी प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए हैरिस को अतिरिक्त सुरक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या जारी किया आदेश?
अब राष्ट्रपति ट्रंप ने यह सुविधा तुरंत खत्म करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस से जारी आदेश के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से हैरिस को सिर्फ वही सुरक्षा मिलेगी जो कानूनन आवश्यक है। यानी उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा कवरेज नहीं मिलेगा। ट्रंप ने यह आदेश 'मेमोरेंडम फॉर द सेकरेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी' नाम वाले एक आधिकारिक पत्र के जरिए जारी किया। इसमें लिखा गया है कि 'कानून में जो न्यूनतम सुरक्षा तय है, हैरिस को केवल वही दी जाए, अतिरिक्त सुविधा नहीं।'


यह भी पढ़ें - India-China Ties: पीएम मोदी बोले- वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत-चीन का साथ काम करना अहम

बढ़ सकती हैं कमला हैरिस की चुनौती
वहीं सुरक्षा हटने के बाद कमला हैरिस के कार्यक्रमों के दौरान संघीय एजेंट मौजूद नहीं होंगे, खतरे का आकलन और खास संचार निगरानी जैसी सुविधाएं भी समाप्त हो जाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

अमेरिका में सीक्रेट सर्विस की भूमिका
सीक्रेट सर्विस अमेरिका की वह विशेष एजेंसी है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा करती है। आमतौर पर राष्ट्रपति और उनके परिवार को जीवनभर सुरक्षा दी जाती है, लेकिन उपराष्ट्रपति को केवल छह महीने तक। कुछ विशेष मामलों में, जब खतरे का स्तर ज्यादा माना गया हो, राष्ट्रपति अपने विवेक से इस अवधि को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed