फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump raising funds by marketing with a not guilty t shirts

Not Guilty: डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर लगाए आरोपों को बनाया सियासी हथियार, राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाई यह रणनीति

Thu, 06 Apr 2023 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 09:55 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिहा कर दिया गया है। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश होने पहुंचे ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Donald Trump raising funds by marketing with a not guilty t shirts
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में जो लोग जानते हैं उन्हें यह जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि वह अपनी मार्केटिंग के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ट्रंप ने खुद पर लगाए आरोपों को लेकर एक खास रणनीति बनाई है, जिसका इस्तेमाल वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए कर रहे हैं। उनकी वेबसाइट पर एक टीशर्ट लॉन्च की गई है, जिसपर लिखा है- “Not Guilty”.

विज्ञापन


बता दें, इस टीशर्ट की बिक्री उनके मैनहट्टन कोर्ट में पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद शुरू हो गई थी।

खुद को बताया बेकसूर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिहा कर दिया गया है। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश होने पहुंचे ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रंप के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने और उसे छिपाने के लिए आर्थिक रिकॉर्ड में हेराफेरी समेत 34 आरोप लगे हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान ट्रंप ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खुद को बेकसूर बताया था।

विज्ञापन

1.22 लाख डॉलर का जुर्माना

दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जुर्माना राशि स्टॉर्मी डेनियल्स को दी जाएगी। सुनवाई के बाद ट्रंप कोर्ट से रवाना हो गए। इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। वहीं, ट्रंप आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से पहले ट्रंप बोले-2024 में सत्ता में लौटूंगा 

ट्रंप ने गिरफ्तारी से पहले दावा किया कि वर्ष 2024 में वह फिर सत्ता में लौटेंगे। उन्होंने कहा, विश्वास नहीं हो रहा कि अमेरिका में यह सब हो रहा है। उधर, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों में वाकयुद्ध बढ़ गया है। वहीं, वरिष्ठ वकीलों के अनुसार, ट्रंप का जेल जाना दूर की कौड़ी है। उनके खिलाफ पहले आरोप तय होना और फिर दोषी साबित करना ही मुश्किल होगा।

चुनाव अभियान के लिए जुटाए जा रहे पैसे 

ट्रम्प और उनके समर्थक साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर फंडिंग जुटा रहे हैं। ऐसे में वह एक अभियान चला रहे हैं, जिससे पिछले सप्ताह 12 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए गए। हालांकि जब ट्रंप को गिरफ्तार किया गया तब किसी तरह का प्रचार नहीं किया गया, लेकिन अब नॉट गिल्टी वाली टीशर्ट का सहारा ले रहे हैं।  

ट्रंप के सहयोगियों ने एक मेल जारी कर लिखा है कि Not Guilty। क्या आप राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़े हैं? कृपया 2024 में जीतने के लिए 47 डॉलर या उससे अधिक का योगदान दें और हम आपको "नॉट गिल्टी" टी-शर्ट मुफ्त में भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed