{"_id":"64532689b61beb073a0cd547","slug":"donald-trump-on-rape-charges-of-writer-said-most-ridiculous-story-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: दुष्कर्म के आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने नकारा, बोले- ये घटिया और हास्यास्पद कहानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: दुष्कर्म के आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने नकारा, बोले- ये घटिया और हास्यास्पद कहानी
Thu, 04 May 2023 09:01 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 04 May 2023 09:01 AM IST
सार
लेखिका कैरोल ने अक्तूबर 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि 90 के दशक में ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। बुधवार को ट्रंप ने मैनहेट्टन फेडेरल ज्यूरी के सामने दर्ज कराए वीडियो बयान में दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया। बता दें कि ट्रंप ने मांग की है कि वह ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते। बता दें कि आरोप है कि ट्रंप ने दशकों पहले न्यूयॉर्क में बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में लेखिका के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने आरोपों को नकारा
अब अपने वीडियो बयान में ट्रंप ने कहा कि 'यह घटिया और हास्यास्पद कहानी है और यह बनाई गई है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।' ट्रंप के खिलाफ चल रहे इस ट्रायल को छह दिन हो गए हैं और यह अगले हफ्ते तक चल सकता है। उल्लेखनीय है कि लेखिका कैरोल ने अक्तूबर 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि 90 के दशक में ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं ट्रंप ने इसे बनाई गई कहानी करार दिया था और दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया था।
विज्ञापन
दो अन्य महिलाओं ने भी लगाए हैं ट्रंप पर आरोप
ट्रंप के खिलाफ दो अन्य महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिनमें पीपल मैगजीन की पूर्व रिपोर्टर नताशा स्टेनॉफ का नाम शामिल है। नताशा का आरोप है कि ट्रंप ने 2005 में अपने फ्लोरिडा स्थित मार ए लोगो क्लब में उसके साथ बदतमीजी की थी। वहीं ट्रंप पर आरोप लगाने वाली दूसरी महिला जेसिका लीड्स ने भी आरोप लगाए हैं कि साल 1979 में ट्रंप ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में इस ट्रायल से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।