फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump on another debate with kamala harris maybe in right mood immigration issue ohio

Trump: 'अगर, मैं अच्छे मूड में हुआ तो...', कमला हैरिस के साथ राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस पर ट्रंप का बयान

Sat, 14 Sep 2024 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2024 08:16 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि 'मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैं पहले ही दो बहस में भाग ले चुका हूं। मैंने बहस के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे लगता है कि अगर मैं अच्छे मूड में हुआ तो फिर से ये हो सकता है, लेकिन अभी मुझे इस बारे में नहीं पता।'

विज्ञापन
donald trump on another debate with kamala harris maybe in right mood immigration issue ohio
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमला हैरिस के साथ राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस से इनकार के एक दिन बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने यूटर्न लिया है। दरअसल अब उन्होंने कहा है कि अगर वह कभी अच्छे मूड में होंगे तो कमला हैरिस के साथ दूसरी बहस भी कर सकते हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में हैरिस के साथ दूसरी राष्ट्रपति पद की बहस से इनकार किया था। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ दूसरी बहस पर क्या कहा
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह कमला हैरिस के साथ फिर से बहस में भाग लेंगे तो ट्रंप ने कहा कि 'मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैं पहले ही दो बहस में भाग ले चुका हूं। मैंने बहस के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे लगता है कि अगर मैं अच्छे मूड में हुआ तो फिर से ये हो सकता है, लेकिन अभी मुझे इस बारे में नहीं पता। अभी मैं आगे चल रहा हूं।' ट्रंप ने दावा किया कि कमला हैरिस के साथ बहस में उनकी जीत हुई थी और कुछ पोल्स में ये दिखाया भी गया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा कि 'जब कोई हार जाता है तो हारने के बाद उसके मुंह से पहला शब्द निकलता है कि 'मैं एक और मैच खेलना चाहता हूं। पोल्स साफ बता रहे हैं कि कॉमरेड कमला हैरिस के साथ बहस में मेरी जीत हुई और उसके बाद कमला हैरिस ने तुरंत दूसरी बहस की मांग कर दी।' ट्रंप ने अवैध अप्रवासन के मुद्दे पर एक बार फिर जो बाइडन और कमला हैरिस प्रशासन को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'ओहायो से बड़े पैमाने पर करेंगे निर्वासन'
डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो ओहायो के स्प्रिंगफील्ड से बड़े पैमाने पर निर्वासन किया जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और हैरिस की बहस के बाद ओहायो शहर चर्चा में है क्योंकि बहस के दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि ओहायो में अवैध अप्रवासी  पालतू जानवरों को मारकर खाते हैं। रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी ऐसा ही दावा किया था। अब एक बार फिर ट्रंप ने कहा है कि 'हम स्प्रिंगफील्ड से बड़े पैमाने पर अवैध लोगों को निर्वासित करेंगे। हम इन लोगों को बाहर निकालेंगे और वापस वेनेजुएला भेजेंगे।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed