{"_id":"5c69e93abdec22736d6a1db1","slug":"donald-trump-can-use-veto-power-on-national-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको सीमा : डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं राष्ट्रीय आपातकाल पर वीटो का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको सीमा : डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं राष्ट्रीय आपातकाल पर वीटो का इस्तेमाल
Mon, 18 Feb 2019 04:37 AM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार ने संकेत दिए हैं कि अगर कांग्रेस मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर राष्ट्रीय आपातकाल की उनकी घोषणा को खारिज करता है तो वह (ट्रंप) वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफेन मिलर ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को बताया कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप वीटो का इस्तेमाल करने जा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘वह यकीनन राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन