{"_id":"68ae39d5c67c404ae00b7183","slug":"donald-trump-allows-600000-chinese-students-to-enter-us-amid-ongoing-trade-talks-with-beijing-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China Ties: 'हम साथ मिलकर काम करेंगे', ट्रंप ने छह लाख चीनी छात्रों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China Ties: 'हम साथ मिलकर काम करेंगे', ट्रंप ने छह लाख चीनी छात्रों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी
Wed, 27 Aug 2025 04:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 27 Aug 2025 04:19 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव न बढ़े। वे चीनी छात्रों को अमेरिका में पढ़ने देंगे, और व्यापार पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स (टैरिफ) को अभी कुछ समय के लिए रोककर रखा गया है, ताकि बातचीत का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बावजूद, 600,000 चीनी छात्रों को अमेरिकी कॉलेजों में पढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के बीच संबंधों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अफवाहों को खारिज किया कि अमेरिका चीनी छात्रों को प्रवेश नहीं देगा। ट्रंप ने कहा, 'हम उनके छात्रों को आने देंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण है। हम चीन के साथ मिलकर काम करेंगे।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bolivia: आम चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं, दो दशक से सत्तारूढ़ MAS का जनाधार खिसका; अब 19 अक्तूबर को फैसला
विज्ञापन
चीन के साथ बेहतरीन संबंध बनाए रखेगा अमेरिका
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने अमेरिका-चीन संबंधों पर अपने रुख को मजबूत किया। साथ ही जोर देकर कहा कि अमेरिका चीन के साथ बेहतरीन संबंध बनाए रखेगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ऐसे कदम नहीं उठाएंगे जो देश को तबाह कर दें। ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हमारे अच्छे संबंध होंगे। उनके पास कुछ दांव हैं। हमारे पास अविश्वसनीय दांव हैं, लेकिन मैं उन दांवों को नहीं खेलना चाहता। अगर मैं उन दांवों को खेलता हूं, तो इससे चीन बर्बाद हो जाएगा। मैं उन दांवों को नहीं खेलूंगा।'
कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर के बाद आई ट्रंप की टिप्पणी
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें चीनी जनवादी गणराज्य (पीआरसी) के साथ चल रही बातचीत को प्रतिबिंबित करने के लिए पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन किया गया है। ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ चल रही बातचीत के कारण यह उपाय आवश्यक था, ताकि राष्ट्रीय एवं आर्थिक सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर किया जा सके।
ये भी पढ़ें: US: डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस्राइल-हमास युद्ध पर स्थिति स्पष्ट करने की बनाई थी योजना, अब वापस लिया प्रस्ताव
चीन अमेरिकी चिंताओं का समाधान करने की दिशा में उठा रहा कदम
नए आदेश के अनुसार, चीन गैर-पारस्परिक व्यापार व्यवस्थाओं को सुधारने और आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों से संबंधित अमेरिका की चिंताओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ट्रंप ने आगे कहा कि इस उपाय को कानून के अनुरूप और विनियोग की उपलब्धता के अधीन लागू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'इसका उद्देश्य अमेरिका के विरुद्ध किसी भी पक्ष द्वारा कानून या इक्विटी के तहत लागू करने योग्य कोई अधिकार या लाभ उत्पन्न करना नहीं है और न ही यह ऐसा करता है।'