फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bolivia No party got majority in general elections MAS which has been in power for two decades

Bolivia: आम चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं, दो दशक से सत्तारूढ़ MAS का जनाधार खिसका; अब 19 अक्तूबर को फैसला

Wed, 27 Aug 2025 04:30 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लापाज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लापाज Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 04:30 AM IST
सार

बोलिविया में हालिया आम चुनाव ने राजनीतिक इतिहास बदल दिया है। 20 वर्षों से सत्ता में रही एमएएस पार्टी को जनता ने संसद से लगभग बाहर कर दिया। पार्टी ने 96 में से 94 सीटें गंवा दीं। सेंटरिस्ट नेता रोड्रिगो पाज को सबसे ज्यादा 32% वोट मिले हैं और अब वे 19 अक्तूबर को रन-ऑफ में दक्षिणपंथी जोर्ज किरोगा से मुकाबला करेंगे।

विज्ञापन
Bolivia No party got majority in general elections MAS which has been in power for two decades
बोलीविया आम चुनाव 2025 - फोटो : FreeePik

विस्तार

दक्षिण अमेरिका के बोलीविया में हाल ही में हुए आम चुनाव के नतीजों ने देश की भू-राजनीति की रूप रेखा को पूरी तरह बदल कर रख दिया। कारण है कि इस चुनाव में 20 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रही मूवमेंट टुवर्ड सोशलिज्म (एमएएस) पार्टी को जनता ने लगभग पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंगलवार को आए अंतिम नतीजों के अनुसार, इस पार्टी को संसद में भारी हार का सामना करना पड़ा है। एमएएस पार्टी ने सभी 21 राज्यसभा (सीनेट) सीटें और निचले सदन की 75 में से 73 सीटें गंवा दी हैं। अब पार्टी के पास केवल दो सीटें बची हैं। वहीं, मध्यमार्गी और दक्षिणपंथी दलों को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है।

विज्ञापन


बता दें कि 17 अगस्त को हुए चुनाव में सेंटरिस्ट नेता रोड्रिगो पाज को सबसे ज्यादा 32% वोट मिले। इसके बाद अब वे आने वाले 19 अक्तूबर को पूर्व राष्ट्रपति और दक्षिणपंथी नेता जोर्ज टूटो किरोगा, जिनकों 27% वोट मिले हैं, उनके खिलाफ रन-ऑफ में मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- US-China Ties: 'हम साथ मिलकर काम करेंगे', ट्रंप ने छह लाख चीनी छात्रों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के पास पहली बार बहुमत की ताकत
बोलीविया में इस बार हुए आम चुनाव में कुल मिलाकार एक बड़ी बात ये हुई कि 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि आने वाला कोई भी विपक्षी राष्ट्रपति सीनेट (36 सीटें) और निचले सदन (130 सीटें) दोनों में प्रभावी समर्थन के साथ सरकार चला सकेगा। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक डिएगो वॉन वाकानो ने कहा कि ये चुनाव एमएएस के अंत की तरह हैं। पार्टी के रूप में यह अब लगभग खत्म हो चुकी है।


तीसरे नंबर पर स्पॉइल्ड बैलेट्स को मिलेगा मत
हालांकि दूसरी ओर चौंकाने वाली बात यह रही कि तीसरे नंबर पर कोई उम्मीदवार नहीं बल्कि स्पॉइल्ड बैलेट्स (खराब वोट) रहे। दावा किया जा रहा है कि ये वोट पूर्व राष्ट्रपति एवो मोरालेस के समर्थकों ने जानबूझकर खराब किए, क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें:- US: डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस्राइल-हमास युद्ध पर स्थिति स्पष्ट करने की बनाई थी योजना, अब वापस लिया प्रस्ताव

एमएएस पार्टी को बचाने भर का वोट
पार्टी के उम्मीदवार एदुआर्दो डेल कास्तिलो को केवल 3.17% वोट मिले, जो महज इतना था कि पार्टी का पंजीकरण बचा रह सके। बोलीविया के नियमों के मुताबिक, तीन प्रतिशत से कम वोट मिलने पर कोई पार्टी चुनाव लड़ने की पात्र नहीं रहती। एमएएस की भारी हार के बाद, अब कांग्रेस में पीपुल्स अलायंस पार्टी से चुने गए आंद्रोनिको रोड्रिगेज अकेले ऐसे नेता रह गए हैं जो वामपंथ का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी पार्टी को आठ सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed