फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic leaders withdraw resolution clarifying party position on Israel-Hamas war

US: डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस्राइल-हमास युद्ध पर स्थिति स्पष्ट करने की बनाई थी योजना, अब वापस लिया प्रस्ताव

Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
सार

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) की मंगलवार को मिनियापोलिस के एक होटल में सालाना ग्रीष्मकालीन बैठक हुई। इस दौरान गाजा युद्ध और मानवीय संकट पर दो अलग-अलग प्रस्ताव रखे गए। हालांकि, डीएनसी अध्यक्ष केन मार्टिन ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया, जिसे डीएनसी की संकल्प समिति ने समर्थन दिया था। इस बदलाव के चलते डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस्राइल-हमास युद्ध पर पार्टी की स्थिति स्पष्ट करने वाला प्रस्ताव वापस ले लिया है।

विज्ञापन
Democratic leaders withdraw resolution clarifying party position on Israel-Hamas war
इस्राइल-हमास संघर्ष (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) ने इस हफ्ते इस्राइल-हमास युद्ध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की योजना बनाई थी। लेकिन अचानक हुए बदलाव में फैसला टाल दिया गया। अब इस मुद्दे पर पार्टी को कोई स्पष्ट रुख अपनाने में कई महीने लग सकते हैं। यह वही मुद्दा है जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी को शायद किसी और मामले से ज्यादा बांट दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को यह बहस तब हुई जब डीएनसी की सालाना ग्रीष्मकालीन बैठक मिनियापोलिस के एक होटल में हुई। इस दौरान गाजा युद्ध और मानवीय संकट पर दो अलग-अलग प्रस्ताव रखे गए। पहला प्रस्ताव समिति की प्रगतिशील शाखा ने दिया, जिसमें इस्राइल को हथियार भेजने पर रोक और सैन्य मदद बंद करने की मांग थी। दूसरे प्रस्ताव को डीएनसी अध्यक्ष केन मार्टिन ने समर्थन दिया। इसमें इस्राइल के नजरिये को भी शामिल किया गया था और तत्काल युद्धविराम, सभी बंधकों की रिहाई और गाजा में भोजन, पानी, दवाइयां और आश्रय जैसी मानवीय मदद बिना रोकटोक पहुंचाने की मांग थी। इसमें दो-राज्य समाधान इस्राइल और फलस्तीन दोनों का स्वतंत्र देश के समर्थन की भी पुष्टि की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने फिर धमकाया: कहा- रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने को तैयार; भारत और पीएम मोदी का जिक्र कर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टिन ने अपना प्रस्ताव वापस लेने का किया फैसला 
डीएनसी की संकल्प समिति ने मार्टिन के प्रस्ताव का समर्थन किया और प्रगतिशील शाखा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। लेकिन मार्टिन ने अपना ही प्रस्ताव वापस ले लिया। उन्होंने सदस्यों से इस मुद्दे पर आगे अध्ययन करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने की अपील की। मार्टिन ने कहा, 'हमारी पार्टी में इस मुद्दे पर मतभेद हैं। मैंने अभी के लिए सुनने और बातचीत करने का फैसला किया है, ताकि हम आगे एकजुट होकर बढ़ सकें।'


इस मुद्दे ने डेमोक्रेट्स को विभाजित किया है
इस फैसले ने राजनीतिक बहस को और लंबा खींच दिया है। इस मुद्दे ने पिछले साल के अधिकांश समय में डेमोक्रेट्स को विभाजित किया है। संकल्प समिति के सदस्यों के मुताबिक, उन्हें दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं से करीब 5,000 ईमेल मिले थे। भले ही पार्टी बाद में कोई आधिकारिक फैसला ले ले, लेकिन यह मुद्दा अगले साल के मध्यावधि चुनावों तक पार्टी समर्थकों को बांटे रख सकता है। वैसे भी, डीएनसी का कोई भी प्रस्ताव प्रतीकात्मक होगा, उसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: US: 'आप यहां न आएं, आपकी जरूरत नहीं', शिकागो में सेना भेजने की धमकी पर गवर्नर प्रित्जकर का ट्रंप को करारा जवाब

मार्टिन के फैसले पर एलिसन मिनर्ली ने जताई निराशा
फ्लोरिडा की डीएनसी सदस्य एलिसन मिनर्ली, जिन्होंने प्रगतिशील प्रस्ताव रखा था, ने कहा कि वह मार्टिन के फैसले से निराश हैं। उन्होंने कहा, 'इस पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। हमारी पार्टी के लोग जवाब और नेतृत्व चाहते हैं।' फिलहाल यह साफ नहीं है कि मार्टिन की टास्क फोर्स कब रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने कोई समय सीमा तय नहीं की है। अगली डीएनसी बैठक दिसंबर में होगी। कैलिफोर्निया की डीएनसी सदस्य हरिनी कृष्णन ने भी निराशा जताई और कहा, 'मुझे उम्मीद है कि एक पार्टी के तौर पर हम इस मुद्दे से आगे बढ़ पाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed