फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diwali Celebration around the world, know all updates

Diwali Celebration: दुनियाभर में दिवाली का जश्न, राष्ट्रपति बाइडन ने दी भारतवंशियों को पार्टी

Mon, 24 Oct 2022 10:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 24 Oct 2022 10:12 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन आज अपने सरकारी निवास व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे। अमेरिकी शहर टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिवाली की बधाई दी है।

विज्ञापन
Diwali Celebration around the world, know all updates
diwali - फोटो : istock

विस्तार

दुनियाभर में बसे भारतवंशी आज दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कनाडा, फ्रांस समेत कई देशों में बसे अनिवासी भारतीयों में दिवाली का खास उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना महामारी के बाद पहली बार दिवाली पर इतना उल्लास नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने आज भारतवंशियों को व्हाइट हाउस में पार्टी दी। वहीं, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने अपने निवास पर बीती रात पार्टी दी। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन ने आज अपने सरकारी निवास व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाई। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने रविवार को ऑस्टिन में अपने सरकारी आवास पर भारतवंशियों के साथ दिवाली मनाई। एबॉट और प्रथम महिला सेसिलिया एबॉट ने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनी थी। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का अभिवादन किया और  दीप जलाए। उन्होंने टेक्सास और अन्य राज्यों में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


एबॉट ने विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों और टेक्सास की समृद्धि में शामिल होने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय अमेरिकी टेक्सास की अर्थव्यवस्था के विकास में सच्चे भागीदार हैं और वे टेक्सास के मूल्यों को बढ़ा रहे हैं। हमें खुशी है कि उन्होंने टेक्सास को अपना घर बनाया है। शिक्षा, उद्यमिता, आर्थिक उन्नति और करुणा जैसे साझा मूल्यों की बढ़ती समानता भारत, टेक्सास और भारतीय अमेरिकियों के समुदायों को एक-दूसरे के करीब लाती रहेगी। कैलिफोर्निया के बाद टेक्सास दूसरा ऐसा अमेरिकी शहर है, जहां सबसे ज्यादा भारतवंशी रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में टेक्सास के तमाम सामुदायिक संगठनों के प्रमुख, ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्यदूत असीम महाजन, डलास से अरुण अग्रवाल, जो कि टेक्सास आर्थिक विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं और मिडलैंंड से डॉ. सतीश नायक शामिल हुए। डॉ. नायक टेक्सास मेडिकल बोर्ड के गवर्नर द्वारा नियुक्त किए गए हैं। 


दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का हिंदू समुदाय देश की एकजुटता का एक अभिन्न अंग है। राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदू समुदाय दक्षिण अफ्रीका के समृद्ध बहु-संस्कृतिकवाद का एक अभिन्न अंग है। 1860 में भारतीयों के दक्षिण अफ्रीका में आगमन के बाद से हिंदू समुदाय के सदस्यों ने इस देश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed