डिजिटल जलवायु सम्मेलन: भारत का कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत से 60 फीसदी कम, अमेरिका 30 प्रतिशत घटाएगा
- पीएम मोदी ने वर्चुअल सम्मेलन में की शिरकत
- राष्ट्रपति बाइडन ने किया अमेरिका की ओर एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की तरफ से आयोजित डिजिटल जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहल करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ठोस कदम की जरूरत है। पीएम मोदी यह भी कहा कि भारत का कार्बन उत्सर्जन आज भी वैश्विक औसत से 60 प्रतिशत कम है।
गुरुवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए हमें तेज गति से, बड़े पैमाने पर और वैश्विक संभावना के साथ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अपने देश के विकास की चुनौतियों के बावजूद हमने स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा प्रभाविता और जैव विविधता को लेकर कई साहसिक कदम उठाए हैं।
President Biden and I are launching 'India-US climate & clean energy Agenda 2030 partnership'. We will help mobilise investments, demonstrate clean technologies and enable green collaborations: Prime Minister Narendra Modi during Leaders' Summit on Climate pic.twitter.com/eWiWgAnGbk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 22, 2021
पीएम मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रपति बाइडन और मैं 'भारत-अमेरिका जलवायु व स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी' जारी कर रहे हैं। इसके जरिए हम स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और हरित साझेदारी बढ़ाने के उपाय करेंगे।
आज भी भारत की जीवन शैली परंपरागत
वैश्विक जलवायु परिवतर्न की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपके साथ एक विचार साझा करना चाहता हूं। भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन फुटप्रिंट दुनिया के मुकाबले 60 फीसदी कम है। इसकी वजह यह है कि आज भी भारत की जीवनशैली निरंतर परंपरागत है।
Today, as we discuss global climate action, I want to leave one thought with you. India’s per capita carbon footprint is 60% lower than the global average as our lifestyle is still rooted in sustainable traditional practices: PM Narendra Modi during Leaders' Summit on Climate pic.twitter.com/fXkAlQ8sqv
— ANI (@ANI) April 22, 2021
बाइडन ने किया 2030 तक 30 फीसदी उत्सर्जन घटाने का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सम्मेलन के मौके घोषणा की कि 2030 तक अमेरिका ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन 30 फीसदी घटाएगा। जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए उन्होंने यह एलान किया। बाइडन ने विश्व के अन्य नेताओं से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने देशों में इन गैसों का उत्सर्जन रोकने का प्रयास करें, ताकि जलवायु परिवर्तन की त्रासदी से बचा जा सके।