फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Digital Climate Conference: PM Modi said that concrete steps are needed to fight climate change

डिजिटल जलवायु सम्मेलन: भारत का कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत से 60 फीसदी कम, अमेरिका 30 प्रतिशत घटाएगा

Thu, 22 Apr 2021 06:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 06:37 PM IST
सार

  • पीएम मोदी ने वर्चुअल सम्मेलन में की शिरकत
  • राष्ट्रपति बाइडन ने किया अमेरिका की ओर एलान

विज्ञापन
Digital Climate Conference: PM Modi said that concrete steps are needed to fight climate change
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

अमेरिका की तरफ से आयोजित डिजिटल जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहल करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ठोस कदम की जरूरत है। पीएम मोदी यह भी कहा कि भारत का कार्बन उत्सर्जन आज भी वैश्विक औसत से 60 प्रतिशत कम है। 

गुरुवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए हमें तेज गति से, बड़े पैमाने पर और वैश्विक संभावना के साथ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अपने देश के विकास की चुनौतियों के बावजूद हमने स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा प्रभाविता और जैव विविधता को लेकर कई साहसिक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रपति बाइडन और मैं 'भारत-अमेरिका जलवायु व स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी' जारी कर रहे हैं। इसके जरिए हम स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और हरित साझेदारी बढ़ाने के उपाय करेंगे। 

आज भी भारत की जीवन शैली परंपरागत 
वैश्विक जलवायु परिवतर्न की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपके साथ एक विचार साझा करना चाहता हूं। भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन फुटप्रिंट दुनिया के मुकाबले 60 फीसदी कम है। इसकी वजह यह है कि आज भी भारत की जीवनशैली निरंतर परंपरागत है। 
 


बाइडन ने किया 2030 तक 30 फीसदी उत्सर्जन घटाने का एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सम्मेलन के मौके घोषणा की कि 2030 तक अमेरिका ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन 30 फीसदी घटाएगा। जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए उन्होंने यह एलान किया। बाइडन ने विश्व के अन्य नेताओं से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने देशों में इन गैसों का उत्सर्जन रोकने का प्रयास करें, ताकि जलवायु परिवर्तन की त्रासदी से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed