फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deposed Bangladesh PM sheikh hasina issues stern warning against threats to ban her party

Bangladesh: 'बाढ़ के पानी में नहीं बनी मेरी पार्टी'; अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की की मांग पर भड़कीं हसीना

Wed, 09 Apr 2025 02:57 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 02:57 AM IST
सार

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना ने अपनी पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की धमकियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। साथ ही हसीना ने अंतरिम सरकार और उसके प्रमुख मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने यूनुस पर सरकार हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तव में वह किसी जनांदोलन के माध्यम से सत्ता में नहीं आए, बल्कि एक चालाकी भरी योजना के माध्यम से आए। उनके आदेशों का क्या मूल्य या वैधता है? संविधान के अनुसार, लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि और संसद सदस्यों के चुने हुए उम्मीदवार के रूप में मैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हूं। उनकी सत्ता की कोई वैधता नहीं है।

विज्ञापन
Deposed Bangladesh PM sheikh hasina issues stern warning against threats to ban her party
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की धमकियों के बीच बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि उनकी पार्टी कोई "परजीवी" नहीं है ना ही बाढ़ के पानी के साथ उभरी है। भारत से अपने वर्चुअल संबोधन में अंतरिम सरकार को चेताते हुए हसीना ने कहा कि उनकी (अंतरिम सरकार की) हिम्मत मुझे हैरान करती है। 

विज्ञापन


शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग की स्थापना 1948 में तत्कालीन पाकिस्तान में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने, स्वतंत्रता संग्राम और अंततः 1971 के मुक्ति संग्राम को सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान चलाने के लिए की गई थी। शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में यह आंदोलन चला। उन्होंने कहा कि जिस देश में वे अब रहते हैं उसका नाम भी बंगबंधु शेख मुजीब ने दिया है। उन्होंने अवामी लीग के संगठनात्मक ढांचे का उपयोग करके बंगाल के लोगों को एकजुट किया और देश को स्वतंत्र बनाया, किसी को भी यह तथ्य नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन


संबोधन के दौरान हसीना ने पूछा कि प्रतिबंध की मांग करने वालों के क्या अधिकार हैं? आगे उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर भी तंज कसा। हसीना ने उन्हें फासीवादी करार दिया क्योंकि उन्होंने श्रमिकों, शिक्षकों, छात्रों और अन्य लोगों पर क्रूर कार्रवाई की है जो अपनी सही मांगों के लिए अभियान चलाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- US: 'चीन का पलटवार करना गलती, खत्म हो चुका अमेरिका के आर्थिक आत्मसमर्पण का युग', टैरिफ पर व्हाइट हाउस का बयान

हसीना ने कहा कि लेकिन हमें अब यह हिसाब लगाना होगा कि उनकी शहीदों की सूची में कितने लोग मारे गए और उस सूची से परे उन्होंने अवामी लीग के कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों, श्रमिकों, छात्रों और शिक्षकों में से कितने लोगों को मारा है। हसीना ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी, तो इस्लामी छात्र शिबिर, दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी के छात्र मोर्चे या बीएनपी की छात्र शाखा छात्र दल जैसे किसी भी विपक्षी खेमे से जुड़े किसी भी छात्र को शिक्षा प्राप्त करने से नहीं रोका गया और कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। लेकिन आज, अगर किसी छात्र का लीग से कोई संबंध पाया जाता है, तो उसका प्रमाणपत्र रद्द कर दिया जाता है और उसे पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती है। ऐसे में इस देश में तानाशाह, फासीवादी कौन है और किसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए?


अपने संबोधन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने यूनुस पर तीखा हमला बोला। हसीना उन्हें हड़पने वाला बताया और कहा कि उनके पास देश चलाने के लिए कोई संवैधानिक आधार या जनादेश नहीं है। उन्होंने विदेशों से मिले धन से सुनियोजित योजना के तहत सत्ता संभाली, और आम छात्रों और लोगों को गुमराह किया। लेकिन जिन लोगों ने यूनुस के पैसे से इस योजना को लागू किया है, उनका मुकदमा एक दिन बांग्लादेश की धरती पर जरूर चलेगा। और यूनुस अपने कुकृत्य से कैसे छुटकारा पाएंगे... उनका असली चेहरा अब दुनिया के लोगों के सामने बेनकाब हो चुका है।

ये भी पढ़ें: 'पहले ही फल देने लगी राष्ट्रपति की योजना', सीनेट में ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि ने किया टैरिफ नीति का बचाव

उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने लोगों के सामने अपनी अच्छी छवि खो दी है। अब लोगों को एहसास हो गया है कि वह कितने धोखेबाज, भ्रष्ट और कितना बड़े आतंकवादी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed