फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Mistake for China to retaliate': White House imposes 104 pc tariffs on China

US: 'चीन का पलटवार करना गलती, खत्म हो चुका अमेरिका के आर्थिक आत्मसमर्पण का युग', टैरिफ पर व्हाइट हाउस का बयान

Wed, 09 Apr 2025 02:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Apr 2025 02:27 AM IST
सार

US: व्हाइट हाउस ने मंगलवार को चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे टैरिफ तनाव और बढ़ गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि चीन का पलटवार करना एक गलती थी और अमेरिका मजबूत प्रतिक्रिया देगा।  

विज्ञापन
'Mistake for China to retaliate': White House imposes 104 pc tariffs on China
Karoline Leavitt - फोटो : Youtube/WhiteHouse

विस्तार

व्हाइट हाउस ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को घोषणा की कि चीन पर बुधवार से 104 फीसदी टैरिफ लागू होंगे। इसे टैरिफ युद्ध की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह कदम बाजारों को हिलाकर रख देने वाला साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने एक मीडिया ब्रिफिंग के दौरान जोर देकर कहा कि चीन का अमेरिका पर पलटवार करना एक गलती थी। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका को चुनौती दी जाती है, तो उसकी प्रतिक्रिया मजबूत होती है। 
विज्ञापन


लीविट ने कहा, चीन का पलटवार करना एक गलती थी। जब अमेरिका को घूंसा मारा जाता है, तो वह और भी जोर से पलटवार करता है। इसी वजह से आज रात (स्थानीय समयानुसार) से चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लागू होंगे। अगर चीन समझौता करने के लिए संपर्क करता है, तो अमेरिका बहुत उदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पहले ही फल देने लगी राष्ट्रपति की योजना', सीनेट में ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि ने किया टैरिफ नीति का बचाव

उन्होंने आगे कहा, यह नए टैरिफ ट्रंप प्रशासन के उन प्रयासों का हिस्सा हैं, जो उन व्यापार प्रथाओं को सुधारने के लिए हैं, जिन्हें वह अनुचित मानते हैं और जिनकी वजह से अमेरिका के कामकाजी वर्ग को नौकरी के नुकसान और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने चीन की व्यापार नीतियो की आलोचना करते हुए कहा कि चीन ने अमेरिका के कामकाजी वर्ग के लिए आर्थिक समस्याएं बढ़ा रहा है। 

प्रेस सचिव ने आगे कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका के आर्थिक आत्मसमर्पण का युग का खत्म हो चुका है। राष्ट्रपति ट्रंप अब अमेरिकी कामकाजी वर्ग और कंपनियों को उन मूर्खतापूर्ण व्यापार प्रथाओं के हाथों धोखा नहीं खाने देंगे, जो लाखों उच्च वेतन वाली नौकरियां छीन ले जाती हैं और देश के समुदायों को खाली कर देती हैं। 


उन्होंने कहा, चीन सहित जिन देशों ने पलटवार करने का फैसला लिया है और अमेरिका के कामकाजी वर्ग के साथ अपने बुरे व्यवहार को आगे बढ़ाने की कोशिश की है, वे गलती कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की रीढ़ लोहे की तरह मजबूत है। वह टूटेंगे नहीं। उनके नेतृत्व में अमेरिका नहीं टूटेगा। लीविट ने कहा, ट्रंप ने टैरिफ की अवधि बढ़ाने या उन्हें टालने पर कोई विचार नहीं किया है, लेकिन वह फोन उठाककर किसी से भी बात करने के लिए तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें: चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब
 
पनामा नहर को चीन से लगातार खतरा: अमेरिकी रक्षा मंत्री
उधर, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को कहा कि पनामा नहर को चीन से लगातार चीन से खतरा है, लेकिन अमेरिक और पनामा मिलकर इसे सुरक्षित बनाएंगे। पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो के साथ बैठक के बाद नौसेना के नुनेज डी बालबोओ बेस पर एक अमेरिकी वित्त पोषित डॉक का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका और पनामा नहर के संचालन को खतरे में डालने वाले किसी भी देश को इसकी सुरक्षा से समझौता नहीं करने देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed