फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi-bound Air India flight aborts take off at Kochi airport due to technical issue News In Hindi

Air India: कोच्चि-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी थे सवार

Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
सार

एअर इंडिया के विमान के साथ रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए विमान ने रनवे पर दोड़ना शुरू किया तभी पायलट को उसमें तकनीकी खामी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत उड़ान को रोकने का फैसला किया। विमान में केरल के एर्नाकुलम से सांसद और कांग्रेस नेता हिबी ईडन भी सवार थे।

विज्ञापन
Delhi-bound Air India flight aborts take off at Kochi airport due to technical issue News In Hindi
एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे - फोटो : ANI

विस्तार

बीते कुछ समय में लगातार रूप से एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी या फिर किसी अन्य कारणों से रद्द होने की खबर सामने आती रही है। ऐसी ही एक खबर रविवार को भी सामने आई। जब रविवार शाम को कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों और एअर इंडिया ने इसकी पुष्टि की है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि टेक-ऑफ रोल (रनवे पर उड़ान से पहले की प्रक्रिया) के दौरान समस्या सामने आई। इसके बाद पायलट ने नियमों का पालन करते हुए विमान को तुरंत रोक दिया और वापस पार्किंग बे में ले गया।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद हिबी ईडन थे विमान में सवार
बता दें कि इस फ्लाइट में केरल के एर्नाकुलम से सांसद और कांग्रेस नेता हिबी ईडन भी सवार थे। जब ऐसी उड़ान रद्द की गई इसके बाद ईडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि एआई 504 फ्लाइट में कुछ अजीब लगा। उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस हुआ जैसे रनवे पर विमान फिसल गया हो। इसके चलते अब तक उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India: एक सितंबर से निलंबित रहेंगी दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानें, एअर इंडिया ने जारी किया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया ने जताया खेद
वहीं विमान में इस प्रकार की असुविधा के लिए एअर इंडिया ने यात्रियों से खेद जताया है। साथ ही  बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उन्हें ग्राउंड स्टाफ द्वारा सहायता दी जा रही है। अब यह फ्लाइट सोमवार तड़के एक बजे दूसरी विमान से रवाना होगी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कुल कितने यात्री इस उड़ान में सवार थे।

एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार, 17 अगस्त को कोच्चि से दिल्ली जाने वाला विमान AI504 टेक-ऑफ रोल के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन करते हुए टेक-ऑफ रन रोकने का फैसला किया और विमान को जांच के लिए वापस बे में ले आए। इसके बाद सभी यात्रियों को उतार दिया गया और उड़ान के संचालन के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया गया।


ये भी पढ़ें:- DGCA: डीजीसीए ने ड्यूटी टाइम पर एअर इंडिया के जवाब को बताया असंतोषजनक; अनुपालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी

एअर इंडिया की अन्य फ्लाइट्स में भी आई तकनीकी खराबियां
एअर इंडिया ने यह भी बताया कि मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई 138 को भी 16 अगस्त को तकनीकी जांच के कारण रद्द करना पड़ा। गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स तकनीकी समस्याओं से जूझ रही हैं। इस बात की लगातार रूप से खबरें सामने आती रही है।

इसमें कुछ घटना की बात करें तो इससे पहले तीन अगस्त को भुवनेश्वर से दिल्ली की फ्लाइट उच्च तापमान के कारण टेक-ऑफ से पहले रद्द करना पड़ा। वहीं 31 जुलाई को भी दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के दौरान लौट आई। हालांकि एअर इंडिया ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि वह सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मानकों का पालन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed