{"_id":"5f47d8f08ebc3e41180ca005","slug":"decision-in-fugitive-nirav-modi-extradition-case-expected-after-december-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में एक दिसंबर के बाद फैसला आने की उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भगोड़े नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में एक दिसंबर के बाद फैसला आने की उम्मीद
Thu, 27 Aug 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को लेकर यूके की एक अदालत में सुनवाई चल रही है। नीरव के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे प्रत्यर्पण मामले में फैसला अब एक दिसंबर के बाद सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में बृहस्पतिवार को निर्धारित सुनवाई के दौरान जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजी इस मामले में सात से 11 सितंबर के बीच दूसरे चरण की सुनवाई के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
अगले महीने होने वाली सुनवाई में 49 वर्षीय नीरव मोदी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला स्थापित करने पर बहस पूरी कर ली जाएगी और इस दौरान प्रत्यर्पण अनुरोध पर भी विचार किया जाएगा। भारतीय अधिकारियों ने प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है और इस वर्ष की शुरुआत में ही ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल ने इसे प्रमाणित किया था। इस मामले में सबूतों के गायब करने और गवाहों को धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
अदालत ने तीन नवंबर को अतिरिक्त सुनवाई भी निर्धारित की है। इसके बाद एक दिसंबर को दोनों पक्ष अपनी अंतिम दलीलें देंगे। इसलिए इस मामले में कोई भी निर्णय अब दिसंबर में अंतिम सुनवाई के बाद ही आने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान, नीरव मोदी के वकीलों ने भारत से उनके एक गवाह के खिलाफ राजनीतिक पूर्वाग्रह के आरोपों को लेकर चिंता जताई।