फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dattatreya Hosabale says coordination among organizations is necessary for Hindu unity World hindu Congress

Thailand: होसबाले बोले- हिंदू एकता के लिए संगठनों में समन्वय जरूरी, इसी अभाव में एकजुट नहीं हो पाया समुदाय

Sun, 26 Nov 2023 05:12 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 26 Nov 2023 05:12 AM IST
विज्ञापन
Dattatreya Hosabale says coordination among organizations is necessary for Hindu unity World hindu Congress
Dattatreya Hosabale - फोटो : Social Media
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने थाईलैंड में विश्व हिंदू कांग्रेस में विभिन्न हिंदू संगठनों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, संगठनों के बीच समन्वय के अभाव में ही विभिन्न देशों में हिंदू समुदाय एकजुट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


होसबाले ने कहा, मौजूदा समय में समाज के सामने मुंह बाए खड़ी चुनौतियों के समाधान और समुदाय की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विश्वस्तर पर हिंदू संगठनों की मजबूती एक बड़ी जरूरत है। उन्होंने समुदाय के हित में हिंदू संगठनों को आपस में जानकारी साझा करने और परस्पर सहयोग बढ़ाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भाषा, पंथ, जाति, उपजाति और गुरुओं के आधार पर विश्व के कई हिस्सों में कई संघ, संगठन और फोरम बन गए, लेकिन वैचारिक स्तर पर पूरी तरह समानता न होने की वजह से ये एक-दूसरे के कार्यों को नुकसान ही पहुंचा रहे हैं। संगठनों को एक-दूसरे की नकल से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपको अपने उद्देश्यों में आगे नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन


चुनौतियों से निपटने की जरूरत
होसबाले ने कहा, धर्मांतरण, हिंदुओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन और पश्चिमी देशों के कई विश्वविद्यालयों में हिंदू और भारतीय भाषाओं के अध्ययन के लिए विभाग न होना कुछ ऐसी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान निकालने की जरूरत है। सम्मेलन के पहले दिन पारित एक प्रस्ताव में हिंदू धर्म के लिए हिंदुत्व को ही सबसे सटीक शब्द माना गया। इसमें कहा गया है कि हिंदू धर्म के लिए हिंदुइज्म (हिंदूवाद) शब्द का इस्तेमाल करना दमन और भेदभाव का परिचायक है, जबकि हिंदू धर्म और हिंदुत्व में सनातन की पूरी धारणा सारगर्भित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी धरोहरों को मिटाने में लगा पाकिस्तान : स्वामी विज्ञानानंद
विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजक और वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन के वैश्विक अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर लगातार हमलों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने एजेंसी से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान अपनी धरोहरों को नष्ट कर रहा है। मंदिरों की बात करें तो यह विरासत हैं। अगर पाकिस्तान ने उन सभी को सही तरीके से बचाया होता तो उसे भी वैसे ही फायदा होता जैसे मिस्र को पिरामिड से हुआ था। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोकने के लिए वैश्विक बहुपक्षीय एजेंसियों से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed