{"_id":"5d29e81b8ebc3e6ce64e37ef","slug":"cyclone-barry-near-louisiana-after-14-years-from-hurricane-katrina","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना तूफान आने के 14 वर्षों बाद लुसियाना के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान बैरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैटरीना तूफान आने के 14 वर्षों बाद लुसियाना के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान बैरी
Sat, 13 Jul 2019 07:48 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान बैरी संयुक्त राज्य अमेरिका के लुसियाना शहर के काफी करीब पहुंच गया है। चक्रवाती तूफान बैरी के पास आने के कारण पर्यटकों ने शहर से बाहर निकलने की कोशिश के चक्कर में शुक्रवार को हवाई अड्डे पर जाम लगा दिया। मोर्गन सिटी के पास शनिवार तड़के आंधी तूफान आने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ के खतरों से न्यू ऑरलियन्स महानगरीय क्षेत्र के 1.3 मिलियन लोगों को बचाने के लिए बचाव की तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
तूफान से लुसियाना और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है। तूफान बैरी से लोगों को बचाने के लिए लगभग 3,000 नेशनल गार्ड की टुकड़ियों के साथ ही साथ अन्य बचाव दल को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के निदेशक केन ग्राहम ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘तूफान तीन मील प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है। जिससे भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।’
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह तूफान काफी मजबूत हो गया, जिससे हवाएं 50 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। शुक्रवार की दोपहर और शाम हवाएं लगातार 20 से 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। वर्ष 2005 शहर में कैटरीना के तबाही मचाने के बाद तूफान बैरी का शहर में आना यहां किए गए सुधारों का एक गंभीर परीक्षण साबित हो सकता है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लुसियाना में आपातकालीन स्थिति की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन