फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crashing Lion Air pilots made a lot of efforts to control Plane : report

इंडोनेशिया विमान हादसा : पायलटों ने की थी नियंत्रण की पुरजोर कोशिश, ब्लैक बॉक्स से हुआ खुलासा

Wed, 28 Nov 2018 11:24 AM IST
भाषा,जकार्ता
भाषा,जकार्ता Updated Wed, 28 Nov 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Crashing Lion Air pilots made a lot of efforts to control Plane : report
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंडोनेशिया में हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर के विमान के पायलटों ने विमान को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की थी क्योंकि विमान की स्वचालित सुरक्षा प्रणाली उसे लगातार नीचे ले जा रही थी। विमान के ब्लैक बॉक्स डाटा से यह बात सामने आई है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने पिछले माह हुई दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सेंसर से गलत सूचना मिलने के कारण विमान दुर्घटना हुई। बोइंग 737 एमएएक्स 8 जावा समुद्र में 29 अक्टूबर को गिर गया था, जिससे इसमें सवार सभी 189 लोग मारे गए थे। लॉयन एयर जेट के फ्लाइट डाटा रिकॉर्ड से मिली जानकारी को इंडोनेशियाई संसद में भी बताया गया था। अधिकारियों को यह जानकारी बुधवार को जारी करनी थी।
विज्ञापन


उड़ान भरने के केवल 13 मिनट बाद हुआ था हादसा

बता दें कि इंडोनेशिया की लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स-8 विमान 29 अक्तूबर को 188 यात्रियों और 8 क्रू सदस्यों के साथ जकार्ता के सोकार्णो हाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 13 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते जावा द्वीप के करीब समुद्र में गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि क्रैश से पहले पायलटों ने तकनीकी खराबी बताते हुए एयरपोर्ट पर वापस लौटने की अनुमति मांगी थी। लेकिन इसके बाद उनका संपर्क टूट गया था और विमान क्रैश हो गया था। संपर्क टूटने के समय विमान करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed