फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19: Indian American Congressional candidate Suraj Patel tests positive for coronavirus 

कोरोना की चपेट में भारतीय अमेरिकी कांग्रेस के उम्मीदवार सूरज पटेल, पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Tue, 31 Mar 2020 04:00 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 31 Mar 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Covid19: Indian American Congressional candidate Suraj Patel tests positive for coronavirus 
भारतीय अमेरिकी कांग्रेस के उम्मीदवार सूरज पटेल

भारतीय अमेरिकी कांग्रेस के एक उम्मीदवार में कोरोना की पुष्टि हुई है। न्यूयॉर्क के 12वें जिले में कांग्रेस की सीट के लिए पार्टी उम्मदीवार सूरज पटेल की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूरज पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कैंपेन टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। सूरज पटेल ने सोमवार को सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म मीडियम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कोरोना संक्रमित होने का खुलासा किया।

विज्ञापन


पटेल डेमोक्रेटिक प्राइमरी में चल रहे हैं, जो न्यूयॉर्क के 12वें जिले में कांग्रेस की सीट के लिए कैरोलिन मैलोनी की जगह ले रहे हैं। पटेल ने अपने बयान में कहा कि लगभग 10 दिन पहले उन्हें अपने सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हुई जिसके बाद 102 डिग्री का बुखार आया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के हित में, मैं घोषणा कर रहा हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं।
विज्ञापन


पटेल ने एक बयान में कहा, मुझे व्यक्तिगत रूप से यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं और अस्पताल के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ दिनों में काम करने लगूंगा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3000 से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed