फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVAX: Sweden plans to donate 1 million doses of AstraZeneca vaccine to India

कोवैक्स: स्वीडन भारत को देगा 10 लाख एस्ट्राजेनेका वैक्सीन, यूएन के कार्यक्रम के तहत दी जाएगी

Mon, 03 May 2021 07:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 May 2021 07:32 PM IST
सार

भारत में कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए स्वीडन ने भारत को 10 लाख एस्ट्राजेनेका वैक्सीन देने की योजना बनाई है। भारत को यह मदद संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत दी जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाती है। 

विज्ञापन
COVAX: Sweden plans to donate 1 million doses of AstraZeneca vaccine to India
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए स्वीडन ने भारत को 10 लाख एस्ट्राजेनेका वैक्सीन देने की योजना बनाई है। भारत को यह मदद संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत दी जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाती है। 

विज्ञापन


स्वीडिश ब्रॉडकास्टर एसवीटी पर स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग मंत्री पेर ओल्सन फ्रिड ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि कैसे महामारी पूरे विश्व में फैल रही है। लोग मर रहे हैं। गरीबी बढ़ रही है और बच्चे अब भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 

विज्ञापन


हमें हर वह काम करना होगा, जिससे हम पूरे विश्व में महामारी का सामना कर सकें। भारत को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन देने से स्वीडन के टीकाकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि देश में सिर्फ 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीडन के वैक्सीन समन्वयक रिचर्ड बेग्रस्टॉर्म ने कहा कि देश में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है, जिसे वह दूसरे देशों को दे सकता है। यह तो सिर्फ 10 लाख वैक्सीन देने की बात है। असल में हमारे पास 40—50 लाख वैक्सीन और हैं, जिन्हें हम बाद में दे सकते हैं।  उल्लेखनीय है कि भारत में बीते सात दिनों से रोज साढ़े तीन से चार लाख नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं और तीन हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed