Corona World LIVE: मार्च के बाद पहली बार न्यूयॉर्क में 24 घंटे में मृतकों की संख्या 100 से कम
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 40 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 53 लाख से ज्यादा हो गई है। जबकि 21 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 97 हजार को पार कर गई है और 16 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्सः
दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार, अब तक 342396 मौतें
- दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है। केवल यूरोप में ही कोरोना संक्रमण 20 लाख मामले हैं। worldometers के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना के 5,369,351 मामले हैं। इस महामारी के कारण 3,42,396 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2,224,117 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 1743 नए मामले और 34 लोगों की मौत
- पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कुल 1,743 नए मामले सामने आए और 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 52,000 को पार कर गई है, जबकि 1,101 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
- देश में अब तक 16,653 मरीज ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान में अब तक 4,60,692 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 14,705 जांच हुई हैं।
चीन में विकसित कोरोना के टीका को पहले मानव परीक्षण में सुरक्षित पाया गया
- क्लीनिकल ट्रायल के पहले चरण तक पहुंचने वाला कोविड-19 का पहला टीका मनुष्यों के लिए सुरक्षित, सहनीय और कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में सक्षम है।
- ‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक नए अनुसंधान में यह दावा किया गया है।
- 108 वयस्कों पर किए गए इस अध्ययन के मुताबिक, इस टीके ने सार्स-सीओवी-2 को खत्म करने वाले एंटीबॉडी पैदा किए और रोग प्रतिरोधक तंत्र की टी-कोशिकाओं की मदद से प्रतिक्रिया उत्पन्न की।
- हालांकि, चीन के बीजिंग इस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के अनुसंधानकर्ताओं समेत अन्य ने कहा है कि इस बात की पुष्टि करने के लिए और अनुसंधान करने की जरूरत है कि सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के खिलाफ यह टीका संरक्षण देता है या नहीं।
- अध्ययन में कहा गया कि 108 स्वस्थ वयस्कों पर किए गए परीक्षण में, टीके ने 28 दिन बाद अच्छे परिणाम दिखाए जहां अंतिम परिणामों का अगले छह महीने में आकलन किया जाएगा।
चीन में बिना लक्षण वाले 28 नए मामले सामने आए
- चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
- इनमें से अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं। इसके अलावा देश में संक्रमण का कोई ऐसा नया मामला सामने नहीं आया, जिसमें बीमारी के लक्षण दिख रहे हों। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि अभी तक 370 ऐसे संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखा गया है, जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन लोगों में 26 लोग विदेश से आए हैं।
- स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वुहान प्रांत में कुल 295 संक्रमित लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, जिनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
- स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए वुहान की एक करोड़ 12 लाख की आबादी की जांच करा रहे हैं कि यह संक्रमण दोबारा जोर न पकड़ सके।
दक्षिण कोरिया में 23 नए मामले
- दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर घनी आबादी वाले सियोल मेट्रोपॉलिटन इलाके से हैं जहां अधिकारियों ने हजारों नाइट क्लब, बार और काराओके रूम बंद करवा दिए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शनिवार को जो आंकड़े घोषित किए उनके मुताबिक देश में संक्रमण के कुल 11,165 मामले हैं और मृतकों की संख्या 266 है।
नेपाल में 32 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 548 हुई
- नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आज सुबह कोरोना पॉजिटिव के 32 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 548 हो गई है।
ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 330890 हुई
- ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
- यहां संक्रमण के मामले रूस से अधिक है, जो कि जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक विश्व में संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाला दूसरा देश है।
- ब्राजील में बीते 24 घंटे में 1,001 संकमित मरीजों की मौत हुई जिससे कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 21,000 हो गई। इस लातिन अमेरिकी देश में संक्रमण का प्रकोप बहुत अधिक है।
अमेरिका: 24 घंटे में 1260 लोगों की मौत
- जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कोरोना की वजह से बीते 24 घंटे में 1260 लोगों की मौत हो गई है।
- अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
एनबीए के दिग्गज पैट्रिक इविंग कोरोना पॉजिटिव
- एनबीए के दिग्गज पैट्रिक इविंग ने एक ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
ब्राजील में 20 हजार से ज्यादा नए मामले
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश में बीते 24 घंटे में 20,803 मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या 3,30,890 हो गई है।
शोधकर्ताओं ने की रीमेडिसविर दवा की सिफारिश
- न्यू इंग्लैंड जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ताजा आंकड़ों के आधार पर रीमेडिसविर दवा को कोरोना वायरस से संक्रमित अति गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल करने की सिफारिश की है।
न्यू हैंपशायर में एक जून से खुलेंगे बीच
- गवर्नर क्रिस सुनुनु ने कहा है कि एक जून से न्यू हैंपशायर में कई पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
मिशिगन में लॉकडाउन 12 जून तक बढ़ाया गया
- गवर्नर ग्रेटचन व्हिटमर ने अपने नए आदेश में मिशिगन में लॉकडाउन को 12 जून तक बढ़ाने का एलान किया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों को बंद रखने की मियाद भी बढ़ा दी है।
अफ्रीका में एक लाख से ज्यादा मामले: डब्ल्यूएचओ
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि पूरे अफ्रीका में कोरोनो वायरस के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जो इस महाद्वीप के हर देश में फैला हुआ है।
- अब तक अफ्रीका में 3,100 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।
पेंसिलवेनिया में 5 जून से आंशिक तौर पर हट सकता है लॉकडाउन
- पेंसिलवेनिया की हर काउंटी में 5 जून से आंशिक तौर पर लॉकडाउन हटने की उम्मीद जताई गई है। यह जानकारी शुक्रवार को गवर्नर टॉम वॉल्फ ने दी है।
- यहां कुल 67 काउंटी में से 49 अब येलो जोन में आ गई हैं। इनके रेड जाने में रहने के दौरान किसी को भी घर से बाहर निकालने की अनुमति नहीं थी।
इटली में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी
- इटली में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार देश में अभी 59322 सक्रिय मामले हैं, जबकि कुल मामलों की संख्या दो लाख से अधिक है।
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने की चर्च खोलने की वकालत
- कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन हटाए जाने के संदर्भ में बात करते हुए प्रार्थना के लिए चर्चों को फिर से खोलने की वकालत की है।